हेल्दी रहने के लिए जंक और अनहेल्दी फूड्स को छोड़कर खुद को हमेशा हेल्दी खाना खाने के लिए राजी करना होता है। लेकिन कई बार ऐसे मौके आते हैं जब आपका दिमाग मीठा, चटपटा अनहेल्दी फूड खाने के लिए आपको प्रेरित करता है। उस वक्त खुद को आप रोक तो लेते हैं लेकिन दिमाग में वो फूड खाने की क्रेविंग बनी रहती है। ऐसे में कुछ तरीके आपको हेल्दी फूट खाने के लिए माइंड को ट्रिगर कर सकते हैं। दरअसल, रिसर्च कहती है कि ब्राइट कलर, रंग-बिरंगी पैकेजिंग अक्सर अटेंशन चुराती है, जिससे अनहेल्दी स्नैक्स ज्यादा लजीज नजर आता है। इसी ट्रिक को आप हेल्दी फूड्स के साथ अपनाकर माइंड को हेल्दी खाने के लिए इंस्पायर कर सकती है।
हेल्दी फूड्स को ट्रांसपैरेंट कंटेनर में रखें
हेल्दी फूड्स जैसे नट्स, ड्राई फ्रूट्स, फ्रूट्स या फिर किसी भी हेल्दी फूड को हमेशा ट्रांसपैरेंट और खूबसूरत से डिब्बे में करके रखें। साथ ही घर में जो भी अनहेल्दी स्नैक्स आपने रखें हैं उन्हें किसी ऐसे डिब्बे में करके रखें जो बाहर से दिखाई ना दें।
प्लेट को सजाएं
हम खाने को पहले आंखों से देखते हैं, जब खाना दिखने में अच्छा लगता है तो खाने में भी पूरा इंटरेस्ट दिखाते हैं। हेल्दी प्लेट्स को हमेशा अच्छे से सजाएं। उसमे कलर कॉम्बिनेशन और रखने का तरीका खास रखें। अपने रोजमर्रा के सिंपल फूड को भी अच्छे से सजाकर सर्व करें, इससे खाने की इच्छा बढ़ती है और आप खाने से संतुष्ट होते हैं।
खाने में वॉल्यूम ऐड करें
खाने की प्लेट में कैलोरी ऐड करने की बजाय वॉल्यूम ऐड करें। जिसे खाने पर आप पेट भरा महसूस करें लेकिन कैलोरी ज्यादा ना हो। सब्जी, सलाद, फल और दूसरी खाने की चीजों से प्लेट को सजाएं। इससे आप कैलोरी ज्यादा नहीं खाएंगे लेकिन पेट भरेगा।
हैवी बाउल और प्लेट का यूज करें
रिसर्च के मुताबिक आपके प्लेट और बाउल का वजन आपके खाने की संतुष्टि को बढ़ाता है। जब खाने को भारी बाउल और प्लेट में खाने को दिया जाता है तो खाने के बाद ज्यादा संतुष्टि फील होती है। जिससे आप ओवरइटिंग से बचते हैं और पोर्शन कंट्रोल होता है। हेल्दी फूड इटिंग का ये जरूरी पार्ट है कि आप कितनी मात्रा में खा रहे हैं।
म्यूजिक के साथ धीरे-धीरे खाएं
स्टडी के मुताबिक जब आप स्लो म्यूजिक के साथ खाते हैं तो धीरे-धीरे खाते हैं। और, खाना धीरे धीरे खाने का कम कैलोरी खाने से पूरा कनेक्शन है। स्लो म्यूजिक के साथ खाना खाते वक्त ना केवल आप कम खाते हैं, स्लो खाते हैं बल्कि हर बाइट को अच्छी तरह से चबाकर और एंज्वॉय करके खाते हैं।
शॉपिंग करते समय ध्यान रखें
जब आप सुपर मार्केट में शॉपिंग के लिए जाते हैं तो हमेशा आई लेवल पर रखी चीजों को ही उठाते हैं जबकि ज्यादातर आई लेवल पर रखी चीजें आपको अनहेल्दी स्नैक्स वाली ही मिलेंगी। जब आप ऊपर और नीचे के रैक्स चेक करते हैं तो ना केवल हेल्दी ऑप्शन मिलते हैं बल्कि कई बार कुछ सस्ते फूड आइटम्स भी मिल जाते हैं। तो शॉपिंग के वक्त केवल आई लेवल पर ना देखें बल्कि ऊपर-नीचे के रैक्स भी चेक करते रहें।
