शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन की पैंट की बेल्ट टूटी, फिर क्या हुआ? बिग बी ने बताया

मनोरंजन मुख्य समाचार

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने विचार सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। कई बार वह बहुत रैंडम ट्वीट कर देते हैं, जिनका मतलब ही लोगों को समझ नहीं आता। तो कई बार कुछ ऐसा लिख देते हैं कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। अपनी हालिया X पोस्ट में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। अमिताभ बच्चन ने अपनी हालिया X पोस्ट में लिखा, ‘KBC शूट पर पैंट की बेल्ट टूट गई, जल्दी से नाड़ा बांध लिया – ‘बच गए ‘।

पिछले दिनों शूटिंग के दौरान आई थी चोट

अमिताभ बच्चन का यह पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया। बता दें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के होस्ट अमिताभ बच्चन की उम्र 84 साल हो चुकी है और पिछले दिनों ही वह शूटिंग के दौरान सेट पर फिसल गए थे। इसके बाद उन्होंने अगले एपिसोड की होस्टिंग बैठकर की थी, वजह यह थी कि उनके घुटने में चोट आई थी। अमिताभ बच्चन ने खुद ही शो पर यह बात दर्शकों को बता भी दी थी कि वह अमूमन सेट पर दौड़ते हुए आकर होस्टिंग शुरू करते हैं लेकिन उनके पांव में चोट लगी हुई है।

कमेंट्स में लोग बोले- बस कीजिए सर

बात अमिताभ बच्चन की हालिया पोस्ट पर पब्लिक के रिएक्शन की करें तो एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- अब बस करें सर, आपकी बची हुई इज्जत भी बेल्ट की तरह टूट रही है। वहीं दूसरे ने मजाकिया लहजे में लिखा- विदेशी बेल्ट ने साथ छोड़ दिया, लेकिन देसी नाड़े ने लाज बचा ली। इसीलिए कहते हैं ओल्ड इज गोल्ड। किसी ने लिखा कि सर आप अब अश्लील हो रहे हैं तो किसी ने फनी इमोजी बनाकर लिखा- हर बात पब्लिकली पोस्ट करने के लिए नहीं होती अमित जी।

अमिताभ की अगली फिल्म का इंतजार

इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर किए हैं। अमिताभ बच्चन ने हालांकि खबर लिखे जाने तक अपनी इस पोस्ट के बाद या पहले कोई दूसरी पोस्ट नहीं की है। ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है कि यह उनका जेनुएन पोस्ट है, या फिर वह कोई मजाक या प्रमोशन के पर्पस से यह पोस्ट कर रहे थे। फिलहाल उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म ‘सेक्शन 84’ होगी। इसमें वह अभिषेक बनर्जी के साथ काम करते नजर आएंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *