सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, वीडियो में बोले- संसद मार्च तक रहूंगा जिंदा

मुख्य समाचार राष्ट्रीय

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने समेत कई मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी समर्थन दे रहे हैं। सोनम वांगचुक पिछले 20 दिन से भूख हड़ताल पर है। कांग्रेस समेत कई पार्टियों के नेता ने सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनके प्रदर्शन को समर्थन दिया है। इस बीच वांगचुक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनम वांगचुक कर रहे हैं कि मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर आप लोगों के बीच आऊंगा। वांगचुक ने यह बात मजाकिया अंदाज में कही।

संसद तक की मार्च का जिक्र करते हुए सोनम वांगचुक ने कहा कि मैं किसी भी हालत में 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, जिससे आप सभी के साथ संसद तक मार्च कर सकूं। अगर 20 जुलाई को हमारा मार्च सफल नहीं रहा तो फिर भूतकर बनकर वापस आऊंगा।

बता दें कि नीट परीक्षा लीक और सीबीएसई विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही है। कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहा है। लद्दाख के इंजीनियर, शिक्षाविद् और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 28 जून को इस आंदोलन में शामिल हुए थे। तभी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। लगातार भूखे रहने के कारण उनका वजन लगातार घट रहा है। पिछले 20 दिन में लगभग 9 किलो वजन कम हो गया है। पिछले 24 घंटों में 350 ग्राम की कमी आई है। शरीर में पानी का स्तर ठीक है। हालांकि मामूली डिहाइड्रेशन देखा गया है। डॉक्टर्स की टीम लगातार वांगचुक पर नजर बनाए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें ऑर्गन फेल होने की चेतावनी भी दी है।

इसी बीच सोनम वांगचुक का नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वांगचुक मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि मैं किसी भी हालत में 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, जिससे आप सभी के साथ संसद तक मार्च कर सकूं। अगर 20 जुलाई को हमारा मार्च सफल नहीं रहा तो फिर भूतकर बनकर वापस आऊंगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *