Blood Pressure Control Tips: हाई या लो बीपी से परेशान हैं? योग एक्सपर्ट की ये आसान सलाह करें फॉलो, कंट्रोल में रहेगी समस्या

मुख्य समाचार स्वास्थ्य

आजकल की खराब लाइफस्टाइल और वर्क प्रेशर की वजह से ज्यादातर लोग बीपी जैसी लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। बहुत से लोग हाई बीपी से परेशान रहते हैं तो वहीं कुछ लोग लो बीपी की समस्या से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। वैसे तो हर बीमारी के लिए लोग दवाई लेते हैं लेकिन कुछ नेचुरल टिप्स बीमारी को मैनेज करने में मदद कर सकती हैं। इंस्टाग्राम पर महिला योग विशेषज्ञ कृतिका अग्रवाल ने हाई और लो बीपी पेशेंट को कुछ सलाह दी हैं। यहां जानिए-

हाई बीपी वालों के लिए सलाह

एक्सपर्ट कहती हैं कि हाई बीपी वालों को गुस्सा जल्दी आता है, धड़कने बढ़ जाती है, हाथ-पैरों में पसीना आने लगता है, सांस फूलने लगती है और कुछ लोगों में तो नाक से खून तक आने लगता है। ऐसे में एक्सरपर्ट कुछ टिप्स शेयर करती हैं-

– रात में तीन ग्राम मेथी को पानी में भिगो दें और फिर सुबह इसे आराम से चबा-चबा कर खाएं।

– अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर पिएं।

-चंद्रबेदी प्राणायाम की प्रेक्टिस करें। इसे करने के लिए सीधी नॉस्ट्रिल को बंद करें और फिर लेफ्ट से सांस लें और छोड़ें। इसको खाना खाने के एक घंटे बाद कितनी बार भी कर सकते हैं। जब भी आपको लगे की आपको गुस्सा आ रहा है तब गुस्से को शांत करने के लिए भी ये कर सकते हैं।

– रात में सोने से पहले भ्रामरी प्राणायाम की प्रेक्टिस करें। इसके लिए कान को अंगूठे से अच्छे से बंद करेंगे और फिर आंखों पर उंगलियां रखकर उसे बंद करें। फिर सांस लें और छोड़ते समय मुंह बंद रखते हुए ‘हमम’ की आवाज निकालें। इसे 3-4 या 6 बार कर सकते हैं। इसे तब तक करें जब तक की आपका मन शांत ना हो जाए।

– इसके अलावा खाने का ध्यान रखें और खुश रहें।

लो बीपी वालों के लिए सलाह

बीपी लो वालों को बहुत ज्यादा वीकनेस रहती है, चक्कर आते है, हाथ-पैर ठंडे हो जाते हैं और सिर में दर्द की समस्या रहती है। इससे छुटकारे के लिए-

-रोजाना नींबू पानी से सकते हैं। ये उन लोगों को जरूर पीना चाहिए जो बीपी लो की वजह से दिनभर कमजोरी या चक्कर आना महसूस करते हैं।

– ब्लैक टी या ब्लैक कॉफी पी सकते हैं।

-दिन में या फिर रात में सोने से पहले पैरों को दीवार का सहारा देते हुए ऊपर करें। ऐसा करने से ब्लड प्रेशर का फ्लो पूरी बॉडी में अच्छी तरह से होना शुरू हो जाता है।

– सूर्येबेदी प्राणायाम करें। इसके लिए लेफ्ट नोज्स्ट्रिल को बंद करें और फीर सीधी तरफ से सांस लें और छोड़ें।

– तुलसी के पत्ते का रस पिएं। इस रस को दिन में सिर्फ एक बार पीना है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *