लू लगने के 5 खतरनाक लक्षण, तुरंत लें सावधानी

मुख्य समाचार स्वास्थ्य

झुलसाने वाली गर्मी ने दस्तक दे दी है और इसके साथ ही तेज धूप व गर्म हवाओं का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे मौसम में लू लगना यानी हीटस्ट्रोक एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन जाती है, जो शरीर के तापमान को असंतुलित कर सकती है। शुरुआत में यह सामान्य लग सकता है, लेकिन अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह बुखार, चक्कर और बेहोशी जैसी गंभीर समस्या भी हो सकती है। कई मामलों में लक्षणों को नजरअंदाज करना या इलाज में देरी करना जानलेवा भी साबित हो सकता है, इसलिए सावधानी और जागरूकता बेहद जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको लू लगने के लक्षण और उससे बचाव करने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं।

धूप में जाएं तो क्या करें

डॉक्टर के मुताबिक, अगर ज्यादा जरूरी ना हो तो धूप में बेवजह जाने से बचें। अगर आप बाहर जा रहे हैं, तो फुल कपड़ें पहनें और पानी पीकर ही निकलें। साथ ही हर आधे या 1 घंटे में पानी पीते रहें। पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और लू लगने की संभावना कम रहती है। अगर पानी साथ ना हो तो गन्ने का रस, नारियल पानी या फिर कोई जूस पिएं। डिहाइड्रेशन के कारण कमजोरी हो सकती है और हीटस्ट्रोक का खतरा भी रहता है।

लू लगने पर क्या लक्षण दिखते हैं

ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता होता है कि लू लगने पर लक्षण क्या होते हैं। अगर बुखार या चक्कर आता है, तो कई लोग इसे सीजनल या कमजोरी समझ लेते हैं। गर्मी के मौसम में ऐसी गलती ना करें। लू लगने पर भी ये चीजें हो सकती हैं। चलिए बताते हैं लू लगने पर क्या लक्षण होते हैं-

– तेज बुखार और सिरदर्द

– चक्कर आना या कमजोरी

– उल्टी या मतली

– गला सूखना

– त्वचा का सूखा और लाल होना

लू लगने पर क्या करें?

बचाव के उपाय

लू से खुद को बचाना चाहते हैं, तो कुछ तरीकों को जरूर अपनाएं। इससे आप लू और तेज गर्मी के कहर से बच सकते हैं।

– दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बहुत जरूरी न हो तो धूप में निकलने से बचें।

– खाली पेट घर से बाहर ना जाएं और अच्छी डायट ही लें। सिर्फ चाय-कॉफी पीकर निकलने से बचें।

– बाहर जा रहे हैं, तो सिर पर टोपी या स्कार्फ पहनें या फिर छाता लें।

– कॉटन-सूती के कपड़े पहनें, जो हल्के और आरामदायक हो।

– पानी साथ में रखें और कोशिश करें कि हर आधे-1 घंटे में पिएं।

– गर्मी में तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, खीरा जैसे फलों को खाएं। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है।

लू लगने पर क्या करें

अगर आपको लू लग गई है और तेज बुखार आ रहा है, तो सबसे पहले शरीर को ठंडा करने की कोशिश करें। माथे, गर्दन और हाथ-पैर पर ठंडी पट्टियां रखें या गीले कपड़े से शरीर को पोंछें, ताकि तापमान धीरे-धीरे कम हो सके। शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने के लिए ORS या ग्लूकोज मिला ठंडा पानी पिएं। नारियल पानी या नमक-चीनी का घोल भी फायदेमंद हो सकता है। अगर बुखार बहुत तेज है, चक्कर आ रहे हैं या हालत में सुधार नहीं हो रहा है, तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि गंभीर स्थिति में तुरंत इलाज जरूरी होता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *