तुलसी विवाह 2026: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और वो चीजें जो मां तुलसी को चढ़ाने से आएगा धन

धर्म एवं अध्यात्म मुख्य समाचार

तुलसी विवाह कब करें, इसको लेकर अलग-अलग मत है। कुछ लोग कहते हैं देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह कर सकतेहैं, वहीं कुछ लोग कहते हैं कि तुलसी विवाह एकादशी पर तुलसी विवाह नहीं करना चाहिए, क्योंकि मां का इस दिन व्रत होता है, तो उन्हें जल अर्पित करना और उन्हें हिलाना डुलाना सही नहीं है। इसलिए बैकुंठ चतुर्दशी के दिन भी तुलसी विवाह करा सकते हैं या फिर कार्तिक पूर्णिमा पर भी तुलसी विवाह करा सकते हैै। कार्तिक पूर्णिमा का दिन 24 नवंबर को है और 23 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी तिथि है। इसलिए दोनों ही तिथि अच्छी है। वहीं देवउठनी एकादशी तिथि पर भी तुलसी विवाह किया जा सकता है। 21 नवंबर को भी तुलसी विवाह करना उत्तम है। कहा जाता है कि जो तुलसी विवाह करते हैं, उनके घर में सुख समृद्धि आती है और पति पत्नी में प्रेम बढ़ता है। कहा जाता है तुलसी की परिक्रमा से भी बहुत पुण्य मिलता है। खासकर सोमवती अमावस्या पर भी इनकी परिक्रमा पर बहुत पुण्य फल मिलता है।

मां तुलसी को क्या अर्पित करें कि चारों दिशाओं से धन आए

तुलसी के पौधे को उत्तर पूर्व और पूर्व में अर्पित करें। तुलसी के पौधे में एक दीपक अर्पित करना चाहिए, सिंदूर लगाने से सु समृद्धि बढ़ती है। वास्तु में कहा गया है कि अगर पैसा टिकता नहीं है तो तुलसी की डालियों पर सिंदूर लगाना चाहिए, इससे धन आता है, इनके तने में कलावा बांधना चाहिए। तुलसी मां को चांदी और तांबे से अर्घ्य दें। रात को मां तुलसी के लिएदीपदान करें। इससे घर में खुशहाल आएगी और घर में बरकत है।

कैसे होता है विवाह, कौन करता है कन्यादान

तुलसी विवाह समारोह का आयोजन, मिलकर भी कर सकते हैं या कोई दंपत्ति भी कर सकते हैं। इसके लिए घर में दपत्ति विवाह का आयोजन करें, पंडितजी शालिग्राम लेकर आते हैं। इसके बाद विवाह की सभी रस्में जैसे सिंदूर से मांग भरने से, फेरे लेने तक सब चीजों का आयोजन पंडित जी मंत्रों द्वारा आयोजित कराते हैं। दंपत्ति जो तुलसी की शादी करते हैं, वो ही ही कन्यादान भी करते हैं। इसके लिए मां तुलसी के लिए वैवाहिक जीवन शुरू करने के लिए कुछ सामान, कपड़े आदि भी दिए जाते हैं। विवाह के समय खूब गाकर नाचकर आयोजन होता है।

विवाह के लिए कैसे तैयार करें तुलसी मैय्या को?

तुलसी विवाह के लिए तुलसी मैय्या को तैयार करने के लिए उनको स्नना करें, हल्दी कुमकम, चंदन लगाएं। उन्हें साड़ी पहनाएं, चुनरी चढ़ाएं। मां तुलसी को गन्ने के रस से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है। मां को फल अर्पित करें, मां को चूड़िया पहनाएं, मेहंदी लगाएं, बिंदी लगाएं, सिंदूर लगाएं, आलता लगाएं। इस प्रकार मां का श्रृंगार कर मां को अर्पित की गई चीजों को बाद में सभी सुहागिनों में बांट दें। तुलसी मां का पौधा मिट्टी के बर्तन में लगाना चाहिए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *