फर्मेंटेड आंवला खाने के 5 गजब के फायदे, जानें सेहत को कैसे पहुंचाता है लाभ और बनाने का आसान तरीका

मुख्य समाचार स्वास्थ्य

आंवला भारतीय खानपान का एक खास हिस्सा रहा है और इसका इस्तेमाल लंबे समय से अलग-अलग तरह में किया जाता रहा है। बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों के बीच लोग पारंपरिक खाने की चीजों को अपनी डायट में शामिल कर रहे हैं। इसी कड़ी में फर्मेंटेड खाने का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है। यहांफर्मेंटेड आंवला खाने के गजब फायदों और इसे बनाने के तरीके के बारे में बता रहे हैं। जानिए-

फर्मेंटेशन में अब आंवले की बारी

फर्मेंटेशन यानी किण्वन एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसमें सूक्ष्मजीवों की मदद से खाने में बदलाव आता है। इस प्रक्रिया के कारण खाने के स्वाद और बनावट में बदलाव हो सकता है। भारत में अचार, दही और अन्य पारंपरिक खाने में फर्मेंटेड चीजों का इस्तेमाल पहले से ही होता आया है। विटामिन सी से भरपूर आंवले का इस्तेमाल अलग-अलग तरह से खाने में किया जा सकता है। यही वजह है कि अब लोग आंवले को भी इस रूप में आजमाने लगे हैं। फर्मेंटेड आंवला आजकल खानपान और सेहत को लेकर जागरूक लोगों के बीच काफी चर्चा में है।

क्या हैं फर्मेंटेड आंवला खाने के फायदे

1) इम्यूनिटी को सपोर्ट करता है

आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बनाए रखने में मदद करते हैं। यह शरीर को संक्रमणों से लड़ने के लिए जरूरी इम्यून फंक्शन के नॉर्मल काम में मदद करता है।

2) एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

आंवले में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इससे शरीर में फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

3) पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

आंवले में डाइटरी फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। पर्याप्त फाइबर आंतों के काम करने को सपोर्ट करता है और कब्ज की समस्या से बचाव में मददगार हो सकता है।

4) गट हेल्थ को सपोर्ट करता है

फर्मेंटेशन के दौरान खाने में सूक्ष्मजीवों के कारण बदलाव आता है। सही तरीके से तैयार किए गए फर्मेंटेड आंवले में कुछ फायदेमंद सूक्ष्मजीव मौजूद हो सकते हैं, जो आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, यह फायदा फर्मेंटेशन के प्रोसेस पर निर्भर करता है।

5) सर्दियों की डाइट के लिए हेल्दी ऑप्शन

नवंबर से फरवरी तक आंवले का मौसम माना जाता है। ऐसे में फर्मेंटेड आंवला सर्दियों की डायट में शामिल करने का एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसका खट्टा और हल्का अलग स्वाद रोजाना के खाने को भी खास बना सकता है।

ध्यान रखने वाली बात: फर्मेंटेड आंवले को साफ-सफाई के साथ तैयार और स्टोर करना जरूरी है। इसे फ्रिज में रखने का समय, तैयारी की विधि और सुरक्षित स्टोरेज पर निर्भर करता है। उसमें फफूंद, असामान्य गंध या खराब होने के संकेत दिखें तो उसका सेवन न करें।

फर्मेंटेड आंवला बनाने की विधि

आधा किलो आंवले को अच्छी तरह धो लें और फोर्क की मदद से हर आंवले में छेद कर दें। अब एक साफ कांच के जार में रखें। इसमें हरी मिर्च, कच्ची हल्दी, पंच फोरन, स्वादानुसार नमक और 2 बड़े चम्मच सिरका डालें। पानी में स्वादानुसार नमक डालकर उबाल लें और फिर इसे पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा किया हुआ पानी जार में तब तक डालें जब तक कि आंवले पूरी तरह से डूब न जाएं। अच्छी तरह मिलाएं, जार का ढक्कन बंद करें और 24 घंटे के लिए कमरे के तापमान पर छोड़ दें। 24 घंटे बाद इसे फ्रिज में रख दें।

डिस्क्लेमर- यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। अपनी स्थिति की सही जांच या चिंताजनक लक्षणों के लिए कृपया किसी क्वालिफ़ाइड डॉक्टर से सलाह लें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *