लोक आस्था के छठ महापर्व पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अस्ताचलगामी सूर्यदेव को दिया संध्या अर्घ्य

प्रादेशिक मुख्य समाचार

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए छठी मैया से की प्रार्थना
रायपुर, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री और बलरामपुर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े छठ महापर्व के अवसर पर बलरामपुर के सेंदुर नदी बैगा पारा स्थित छठ घाट पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने व्रतधारी महिलाओं और श्रद्धालुओं के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने छठी मैया से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की।

लोक आस्था के छठ महापर्व पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अस्ताचलगामी सूर्यदेव को दिया संध्या अर्घ्य

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सभी को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व आस्था, तप, संयम और पवित्रता का प्रतीक है। यह प्रकृति, जल और सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। साथ ही, परिवार और समाज को जोड़कर सामूहिकता तथा सद्भाव का संदेश देता है।
सेंदुर नदी तट पर पारंपरिक छठ गीतों और श्रद्धा-भक्ति के वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्रतधारी महिलाएं, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *