सस्ता हुआ सोना: करवाचौथ से ठीक पहले Gold Rate में गिरावट, दिल्ली-मुंबई में ये है आज का भाव

मुख्य समाचार व्यापार जगत

Gold Rate Today: करवाचौथ से एक दिन पहले सोना सस्ता हुआ है। 10 ग्राम सोने का दाम 250 रुपये तक कम हुआ है। देश में 24 कैरेट सोने का दाम 1.43 लाख रुपये, 22 कैरेट गोल्ड रेट 1.31 लाख रुपये और 18 कैरेट सोने का रेट 1.07 लाख रुपये पर है। अगर आप करवाचौथ पर गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहें हैं तो आज बुधवार 28 अक्तूबर का रेट जान लें।

सोने के दाम में इंटरनेशनल मार्केट में आई गिरावट

सोने की कीमतों में बुधवार 28 अक्टूबर 2026 को उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस के ऊपर बना हुआ है, लेकिन इसमें तेजी की रफ्तार फिलहाल धीमी है। निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर होने वाले फैसले पर टिकी है। बाजार को उम्मीद है कि फेड इस बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं करेगा। इसी वजह से निवेशक फिलहाल सोने की कीमतों में बड़ी तेजी को लेकर सतर्क हैं।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार सुबह 8:25 बजे सिंगापुर के समय के अनुसार हाजिर सोने का भाव 0.1 फीसदी बढ़कर 4,063.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने में 1.1 फीसदी की तेजी आई थी। हालांकि, हालिया उतार-चढ़ाव के बीच सोने कीमतों में आगे और गिरावट आने की आशंका भी बनी हुई है।

सोने की कीमतों में क्यों आई गिरावट सकती है?

1. अमेरिकी फेड के फैसले पर नजर: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले का असर सोने की कीमतों पर पड़ सकता है। अगर ब्याज दरों को लेकर फेड का रुख बाजार की उम्मीदों से अलग रहता है, तो सोने में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। आमतौर पर ब्याज दरें ऊंची रहने पर सोने जैसे एसेट्स में निवेश पर असर पड़ता है, क्योंकि सोना निवेशकों को ब्याज नहीं देता।

2. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटने से महंगाई का दबाव कम होने की उम्मीद बढ़ सकती है। इससे ब्याज दरों और डॉलर को लेकर बाजार की उम्मीदें बदल सकती हैं, जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ता है।

3. डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड की चाल: सोने की कीमतों में टिकाऊ तेजी के लिए अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना और बॉन्ड यील्ड में नरमी आना मददगार हो सकता है। इसके उलट डॉलर मजबूत होता है या यील्ड बढ़ती है, तो सोने पर दबाव बढ़ सकता है।

4. मुनाफावसूली और निवेशकों की खरीदारी: कीमतों में गिरावट आने पर कुछ निवेशक सस्ता सोना खरीदते हैं, जिससे भाव को सहारा मिलता है। हालांकि, जब तक बाजार में बिकवाली का दबाव पूरी तरह कम नहीं होता, तब तक सोने की कीमतों में सीमित दायरे में कारोबार या और गिरावट देखने को मिल सकती है।

ओवरसीज चाइनीज बैंकिंग कॉरपोरेशन के रणनीतिकार क्रिस्टोफर वोंग के मुताबिक, निकट भविष्य में सोने की कीमतों में कुछ समय तक उतार-चढ़ाव या सीमित दायरे में कारोबार हो सकता है। उन्होंने कहा कि सोने में टिकाऊ तेजी के लिए कच्चे तेल की कम कीमतें, महंगाई में नरमी, कमजोर अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में गिरावट जैसे कारक जरूरी होंगे।

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में आज 28 अक्टूबर 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,982 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,985 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

यूपी में सोने का भाव

यूपी में आज 28 अक्टूबर 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,820 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

बिहार में सोने का भाव

दिल्ली में आज 28 अक्टूबर 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,920 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

राजस्थान में सोने का भाव

दिल्ली में आज 28 अक्टूबर 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,982 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,985 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में सोने का भाव

मुंबई में आज 28 अक्टूबर 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,211 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,08,173 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

बेंगलुरु में सोने का भाव

बेंगलुरु में आज 28 अक्टूबर 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,312 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,08,255 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में सोने का भाव

कोलकाता में आज 28 अक्टूबर 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,643 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,708 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने का भाव

चेन्नई में आज 28 अक्टूबर 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,193 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,08,158 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

हैदराबाद में सोने का भाव

हैदराबाद में आज 28 अक्टूबर 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,020 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,018 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,08,015 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में सोने का भाव

अहमदाबाद में आज 28 अक्टूबर 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,963 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,970 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *