इमरान खान को मुंबई पुलिस की तरफ से एक नोटिस गया है, जिसमें उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस भेजा था जिसपर अब एक्टर के वकील ने अपना स्टेटमेंट दिया है। इमरान के वकील का कहना है कि एक्टर इस नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि OCI (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्डहोल्डर्स को विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने से नहीं रोका जाता है।
बता दें कि पिछले हफ्ते इमरान जिनका यूएस पासपोर्ट है, उन्होंने मुंबई में क्रांती मैदान में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के रिजाइन के लिए आंदोलन में हिस्सा लिया था। उस दौरान इमरान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में भी लिया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट की धारा 29 और 7 के तहत कार्रवाई की गई। उन पर आरोप है कि भारतीय नागरिक न होने के बावजूद उन्होंने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
पुलिस ने जब इमरान को हिरासत में लिया था जब एक्टर ने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी और इसमें लिखा था मैं ड्राइव पर जा रहा हूं। इमरान ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह मुंबई के एक नागरिक के तौर पर आए थे और उनकी कोई खास मांग नहीं थी।
उन्होंने कहा था, ‘मैं यहां बतौर नागरिक आया हूं जो इस शहर में रहता है। मैं ये देखने आया हूं कि क्यों फ्रीडम ऑफ मूवमेंट को रोका जा रहा है। क्यों लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है। बस इसी वजह से मैं यहां हूं।’
बता दें कि इमरान को नोटिस मिलने पर सीजेपी एक्टिविस्ट अभिजीत दिप्के ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, मैरी मिलबन, एक अमेरिकन बीजेपी के सपोर्ट में बोल सकती हैं। लेकिन इमरान जिनके पास ओसीआई कार्डहोल्डर है, वो बीजेपी के खिलाफ नहीं बोल सकते हैं।
इमरान के साथ इस आंदोलन में उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन, उनकी मां नुसरत और भतीजी जैन(मैरी) को 400 अन्य लोगों के साथ हिरासत में ले लिया गया।
इतना ही नहीं बाद में जैन ने एक वीडियो में बताया था कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की थी। इसके अलावा उन्होंने हिरासत में रहने के दौरान लगी चोटों के निशान भी दिखाए थे।
इमरान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म कट्टी बट्टी में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। हालांकि फिर साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस में उन्होंने स्पेशल अपीयरेंस दिया था।
