Bansal Wire Industries Stock Split Record date: बंसल वायर इंडस्ट्रीज ने शेयरों को बांटने का फैसला किया है। कंपनी के शेयरों को 5 टुकड़ों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कंपनी ने कर दिया है।
कब है रिकॉर्ड डेट
शेयर बाजारों को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 5 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी 16 अक्टूबर की तारीख को कंपनी ने रिकॉर्ड डेट घोषित किया है।
शेयर बाजार में कंपनी का कैसा प्रदर्शन?
शुक्रवार को बंसल वायर इंडस्ट्रीज के शेयर शुक्रवार को 0.45 प्रतिशत की गिरावट के बाद 320.40 रुपये के स्तर पर थे। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 0.20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 3 महीने में स्टॉक 1.76 प्रतिशत बढ़ा है। 6 महीने में शेयरों का दाम 31.31 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में स्टॉक का दाम 10.71 प्रतिशत गिरा है। जबकि सेंसेक्स इंडेक्स में 8.95 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 371.65 रुपये और 52 वीक लो लेवल 224 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 5016 करोड़ रुपये का है।
दो साल में कंपनी के शेयरों का दाम 26 प्रतिशत गिरा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 13.24 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में दोगुना है।
किसका कंपनी में कितना हिस्सा
जून के अंततक प्रमोटर की शेयरहोल्डिंग 75 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक की शेयरहोल्डिंग 25 प्रतिशत थी। इससे पहले मार्च के अंततक प्रमोटर के पास 77.99 प्रतिशत हिस्सा था। तब पब्लिक के पास 22.01 प्रतिशत हिस्सा था।
