इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में जबरन तीन तलाक लेने के मामला सामने आया है। हैवान शौहर ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की और उसे तीन बार तलाक लेने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल, जब से तीन तलाक को लेकर केंद्र सरकार के द्वारा कानून बनाया गया है तभी से इसे लेकर महिलाओं के द्वारा लगातार शिकायतें विभिन्न थानों में सामने आ रही है। इसी से जुड़ा एक मामला सुर्ख़ियों में आ गया जब मुस्लिम पीड़िता ने खजराना थाने में खुद के शौहर के खिलाफ मारपीट सहित तीन तलाक से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया।
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक पीड़िता की शादी 3 साल पहले ही हुई थी। लेकिन उसका पति लगातार उससे मारपीट करता था। इसके बाद पीड़िता ने मामले में शिकायत थाने पर की। इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और प्राथमिक रूप से प्रकरण दर्ज किया गया है।
