5 साल बाद टीम इंडिया में लौटेंगे क्रुणाल पांड्या? हार्दिक-नीतीश फिट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बड़ा फैसला संभव

खेल मुख्य समाचार

भारत और अफागानिस्तान के बीच 13 सितंबर से 17 सितंबर तक नई दिल्ली में तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की आयोजित होगी। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी फिट हैं और आगामी सीरीज के लिए उपलब्ध हैं। दोनों बाईं में चोट से उबरे हैं। हार्दिक और नीतीश बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या की पांच साल बाद टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है। आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में ऐतिहासिक हार झेलने के बाद 25 वर्षीय क्रुणाल के नाम पर गौर किया जा रहा। वह जुलाई 2021 में भारत की ओर से आखिरी बार खेले थे।

भारतीय टीम को इस ऑप्शन की तलाश

क्रुणाल ने पांच वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने आईपीएल 2026 में प्रभावी प्रदर्शन किया था। क्रुणाल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए 16 मैचों में 14 विकेट चटकाने के अलावा 226 रन बनाए। वह हार्दिक के बड़े भाई हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट सबसे छोटे फॉर्मेट में लेफ्ट आर्म स्पिनर के ऑप्शन पर विचार कर रहा है। अक्षर पटेल का यूके टूर पर प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों में दो विकेट और आयरलैंड के विरुद्ध दो मुकाबलों में दो विकेट चटकाए। क्रुणाल पांड्या पर चर्चा हो रही है और टी20 टीम में उनकी वापसी कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी।

क्या वॉशिंगटन सुंदर की होगी वापसी?

वहीं, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर फिटनेस क्लियरेंस मिलने के करीब हैं। उन्हें हैमस्ट्रिंग में दिक्कत के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर होना पड़ा था। सुंदर अफगानिस्तान सीरीज के लिए सिलेक्शन से पहले अपनी फिटनेस साबित करने के लिए इस हफ्ते सीओई को रिपोर्ट करेंगे। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया, ”प्रैक्टिल टारगेट अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज है, जिससे वॉशिंगटन सुंदर को सबसे छोटे फॉर्मेट के साथ सेटअप में आसानी से वापस आने का मौका मिलेगा। पिछले कुछ हफ्तों में उनका वर्कलोड धीरे-धीरे बढ़ा है और वह तीन टी20 मैचों के सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।”

हार्दिक पांड्या को कब हुई जांघ में दिक्कत?

सूत्र ने आगे कहा, ”नीतीश और हार्दिक दोनों लंबे समय से सीओई में हैं और सिर्फ पर्सनल कमिटमेंट्स के लिए ही ब्रेक लिया है।” बता दें कि हार्दिक पांड्या जून में खेलने की स्वीकृति मिलने के कुछ घंटे बाद अनफिट हो गए थे। तब वह जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के चलते अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो हुए थे। हार्दिक सीओई में अपनी पीठ की ऐंठन की चोट से उबरने के बाद खेलने की मंजूरी लेने गए थे जोउन्हें आईपीएल में लगी थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *