विराट कोहली इन दिनों परिवार के साथ इंग्लैंड में हैं। हैमस्ट्रिंग इंजरी से वह काफी हद तक उबर चुके हैं और अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच वाली वनडे सीरीज की तैयारियों में लगे हैं। ब्रिटेन में रहने के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि जिसे जानकर खुद विराट कोहली भी हैरान रह गए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम में विराट कोही के साथी रह चुके जॉर्डन कॉक्स ने एक किस्सा साझा किया। कॉक्स ने कहा कि उनकी और विराट कोहली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन तस्वीरों के बारे में ना तो विराट कोहली को कुछ पता था और ना ही जॉर्डन कॉक्स को।
चुपके से कोई खींच रहा था तस्वीरें
कॉक्स ने एक महीने के बाद तस्वीरों के बारे में अपनी बात रखी। जॉर्डन कॉक्स और विराट कोहली दोनों ही नहीं पता था कि उनकी तस्वीरें कौन खींच रहा है। पर कोई तो था जो कि हर जगह उनको फॉलो कर रहा था और चुपके से तस्वीरें खींच रहा था। ‘द गार्जियन’ से बात करते हुए कॉक्स ने कहा कि विराट कोहली अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक जीवन से अलग ही रखना चाहते हैं। वह नहीं चाहते कि जब वह अपने परिवार के साथ हों तो उनके फैन्स उन्हें घेर लें। हालांकि उनके लिए प्रिवेसी मेनटेन करना बेहद मुश्किल हो जाता है।
जॉर्डन कॉक्स ने कहा कि कई बार लोग चुपके से पीछा करने लगते हैं और तस्वीरें भी खींच लेते हैं। कॉक्स ने कहा कि हमारे आसपास से बहुत सारे लोग गुजरे लेकिन तब किसी ने कुछ नहीं कहा। दो घंटे के बाद उनका मुझे मेसेज आया और कहा कि तुमने ये तस्वीरे देखीं? यह देखकर मैं भी हैरान रह गया। कॉक्स ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि कोई अपने परिवार के साथ क्वीलिटी टाइम बिताना चाहता है लेकिन ऐसा वह कर नहीं सकता। हर किसी की इच्छा होती है कि वह सामान्य जीवन जिए और इंजॉय करे। लेकिन दुर्भाग्यवश यह संभव नहीं हो पाता है।
जॉर्डन कॉक्स ने विराट कोहली की तारीफ की
कॉक्स ने कहा कि 2026 आईपीएल में दोनों ने साथ में काफी मय बिताया। उन्होंने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वह इतने सीनियर प्लेयर होते हुए भी नए खिलाड़ियों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि विराट कोहली की खास बात है कि उन्होंने क्रिकेट में इतने दिन दिए इसके बाद भी उनकी इच्छा अभी खत्म नहीं हुई है और वह बहुत कुछ कनरा चाहते हैं। ऐसे लोग बहुत विरले ही मिलते हैं।
बता दें कि आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 600 से ज्यादा रन बनाए थे। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ फाइनल मैच के दौरान उन्हें चोट आ गई थी। इसी वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज की टीम का हिस्सा नहीं थे। अब 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। ये मैच बर्मिंगम, कार्डिफ और लॉर्ड्स में खेले जाएंगे।
