‘मैंने दीपिका पादुकोण को छोड़ा, कोई अफसोस नहीं’—मुज्जमिल इब्राहिम के बयान पर छिड़ी बहस

मनोरंजन मुख्य समाचार

एक्टर मुज्जमिल इब्राहिम का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने दीपिका पादुकोण को डेट किया है जब वह पॉपुलर एक्ट्रेस नहीं थीं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कोई अफसोस नहीं है कि उन्होंने दीपिका को छोड़ा।

मैंने उन्हें छोड़ा और इसका अफसोस नहीं

मुजम्मिल का दरअसल, सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं, ‘हमने एक-दूसरे को 2 साल तक डेट किया। मैं ही पहला इंसान था जिससे वह पहले बॉम्बे में मिलीं। मेरा वो सही मायने में पहला रिलेशनशिप था। दीपिका ने मुझे प्रपोज किया था। हमारा ब्रेकअप हुआ क्योंकि मैंने उन्हें छोड़ा, लेकिन मुझे इसका अफसोस नहीं है। मुझे किसी को छोड़ने का कोई अफसोस नहीं है। मैं तब स्टार भी था और वह नहीं। वह मॉडल थीं, लेकिन मैं एक्टर बन गया था।’

पहले कभी-कभी होती थी बात

मुज्जमिल से फिर पूछा गया कि क्या वह दीपिका के साथ बाद में टच में थे तो उन्होंने कहा, ‘शादी से पहले हम कभी-कभी बात करते थे।’ उन्होंने कहा कि ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच दोस्ती थी और कई बार एक-दूसरे के अचीवमेंट पर एक-दूसरे को बधाई देते थे। लेकिन रणवीर सिंह से शादी के बाद दोनों का टच खत्म हो गया।

बता दें कि दीपिका ने कभी मुजम्मिल के साथ किसी रिलेशन को लेकर कभी नहीं कहा है।

लोगों के रिएक्शन

अब क्योंकि ये वीडियो वायरल हो रहा है तो फैंस इस पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि अब इस बारे में बात करके क्या मतलब? एक ने लिखा कि पहले मुझे यह पसंद था, लेकिन अब इस इंटरव्यू को देखकर बिल्कुल पसंद नहीं। वहीं एक ने लिखा कि थैंक्यू आपने उन्हें छोड़ दिया। अब उनके पास बेस्ट है।

दीपिका और रणवीर

बता दें कि दीपिका ने रणवीर सिंह से लंबे रिलेशन के बाद शादी कर ली थी साल 2018 में। दोनों की बेटी दुआ है जिसका जन्म 2024 में हुआ था और अब वह दूसरे बेबी को लेकर प्रेग्नेंट हैं।

प्रोफेशनल लाइफ

दीपिका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म सिंघम अगेन में नजर आई थीं जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से वह ब्रेक पर हैं। हालांकि अब वह किंग में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ शाहरुख खान और सुहाना खान लीड रोल में हैं। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *