IMD Rain Alert, Weather Update 11 July: मॉनसून देशभर में पूरी तरह से सक्रिय है और झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि 11 और 12 जुलाई को पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। उसके बाद तीन से चार दिनों तक कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, अगले सात दिनों के दौरान उत्तर पूर्व, पश्चिम मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां कम रहने वाली हैं।
उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 11-12 जुलाई के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 11-15 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, 11-17 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में काफी बड़े इलाके में बारिश होगी। 11 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश होगी। 13-17 जुलाई के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 16-17 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश होगी। 11-17 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 12-17 जुलाई के दौरान पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होगी। 11-17 जुलाई के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख में आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का अलर्ट है। वहीं, 14 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, 11-17 जुलाई के दौरान उत्तराखंड, 12-15 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने वाली है। साथ ही, 11 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश होगी।
मध्य भारत की बात करें तो 11-17 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश, 11-13 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर छिटपुट बरसात होगी। 14-17 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ में बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश होगी। 11-14 जुलाई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 13-15 जुलाई के दौरान विदर्भ में कहीं कहीं आंधी तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट है। 14-17 जुलाई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 11-15 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होगी।
ओडिशा, अंडमान, महाराष्ट्र, गुजरात में होगी बारिश
पूर्वी भारत की बात करें तो 11-15 जुलाई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 11-17 जुलाई के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिककिम, 11-13 जुलाई के दौरान बिहार, 13-17 जुलाई के दौरान ओडिशा में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बरसात होगी। 16-17 जुलाई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप, 14-17 जुलाई के दौरान बिहार, 11-12 जुलाई के दौरान ओडिशा में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होगी। 11-15 जुलाई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 11-12 जुलाई के दौरान झारखंड में आंधी तूफान, बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पश्चिमी भारत की बात करें तो 11-17 जुलाई के दौरान कोंगण, गोवा में बारिश होगी। इस दौरान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराषट्र और कच्छ में भी बारिश होगी।
कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना में बारिश का अलर्ट
वहीं, दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि 11-17 जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होगी। केरल, माहे में 12-17 जुलाई के दौरान, लक्षद्वीप और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 11-12 जुलाई, 16-17 जुलाई, रायलसीमा में 11 जुलाई और 15-17 जुलाई के दौरान बारिश हो सकती है। 11 जुलाई को केरल, माहे, 11-17 जुलाई के दौरान कर्नाटक में काफी ज्यादा बारिश होगी।
