कान में कीड़ा घुस जाए तो क्या करें? जानिए तुरंत राहत देने वाले आसान और सुरक्षित उपाय

मुख्य समाचार राष्ट्रीय

गर्मी और बरसात के दिनों में कीड़े-मकोड़े बढ़ जाते हैं। कई बार ये कीड़े-मकोड़े,मच्छर, मक्खी या कॉकरोच के बच्चे रेंगते हुए कान घुस जाते हैं। ऐसे में घबराहट होने लगती है और समझ नहीं आता कि इसे कैसे बाहर निकालें। इस घबराहट में काफी सारे लोग कान में माचिस की तीली, चिमटी, प्लकर जैसी चीजें डालना शुरू कर देते हैं। जिससे कान के पर्दे डैमेज होने का डर रहता है और ये काम बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अगर कभी कान में किसी तरह का कीड़ा घुस गया है तो घबराएं नहीं बल्कि फौरन ये छोटा सा काम करें। इससे आपके कान में घुसा कीड़ा-मच्छर बाहर आ जाएगा। डॉक्टर गौरव शर्मा ने इसके लिए बहुत ही छोटा सा उपाय शेयर किया है। जिसे फर्स्ट एड के रूप में अपनाना चाहिए।

कान में डालें कपूर का पानी

कान में कीड़ा, मक्खी, मच्छर जैसा कुछ घुस जाए तो उसे निकालने के लिए कपूर का पानी बेस्ट आइडिया होता है। थोड़े से पानी में कपूर की एक से दो गोली को घोलकर रख लें। अब जिस कान में कीड़ा घुसा है उस कान में चम्मच की मदद से बूंद-बूंद करके पानी को डालें। कपूर की महक ज्यादातर जीव-जन्तुओं को पसंद नहीं आती। कपूर वाला पानी जैसे ही कान में जाता है तो इसकी महक से कीड़ा छटपटाएगा और वो बाहर आने का रास्ता खोजेगा। फौरन जिस कान में कीड़ा घुसा है उसी तरफ गर्दन को झुका लें। ऐसा करने से कीड़ा अंदर रास्ता ना पाकर बाहर की तरफ आएगा और आसानी से निकल जाएगा।

सीरिंज में पानी लेकर डालें

एक और उपाय जिसे डॉक्टर ने शेयर किया है सीरिंज में पानी लें और उसे कान में पिचकारी की तरह डालें और फिर कान को नीचे कर लें। ऐसा करने से भी कीड़ा पानी के साथ बाहर आ जाएगा।

सॉल्ट वाटर करेगा काम

अगर कभी घर में कपूर नहीं है तो आप सॉल्ट वाटर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। कनखजूरा जैसे कीड़े नमक को पसंद नहीं करते। पानी में ढेर सारा नमक मिलाएं जिससे वो बिल्कुल खारा हो जाए। फिर इस पानी को बूंद-बूंद करके कान में डालें और कान को नीचे कर लें। ऐसा करने से भी कान में घुस रहा कीड़ा बाहर आ जाएगा। लेकिन किसी भी तरह के ऑब्जेक्ट को कान में डालने की गलती बिल्कुल ना करें। साथ ही ध्यान रखें कि अगर ये रेमेडी करने से भी कीड़ा बाहर नहीं आ रहा तो फौरन डॉक्टर के पास जाएं और ज्यादा घरेलू उपचार करने की कोशिश ना करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *