SBI Funds Management IPO को सेबी की मंजूरी, निवेशकों के लिए खुलने वाला है बड़ा मौका

मुख्य समाचार व्यापार जगत

SBI Funds Management IPO: एसबीआई की एक और निवेश वाली कंपनी का आईपीओ आ रहा है। हम बात कर रहे हैं एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की है। देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी को आईपीओ लाने की मंजूरी सेबी तरफ से मिल गई है। सेबी की वेबसाइट के अनुसार संस्था ने पिछले सप्ताह जून 2026 को ही अपना अप्रूवल दे दिया था। इस एसेट मैनेजमेंट कंपनी की तरफ से RHP को जुलाई के पहले सप्ताह में फाइल किया जा सकता है। कंपनी तभी अपना प्राइस बैंड भी घोषित कर सकती है।

शुक्रवार को एसबीआई के शेयर 1035.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
कैसा होगा आईपीओ? (SBI Funds Management IPO Details)

एसबीआई फंड मैनेजमेंट की तरफ से 19 मार्च को सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन किया गया था। इस आईपीओ में कुल 20.37 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री होगी। आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। मौजूदा निवेशक 10 प्रतिशत हिस्सेदारी घटा रहे हैं। बता दें, आईपीओ के जरिए कंपनी कोई भी नया शेयर नहीं जारी करेगी।

मौजूदा समय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में 61.76 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं, Amundi India Holding की कंपनी में 36.26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बता दें, इस कंपनी की शुरुआत 1992 में हुई थी। 2004 में Societe Generale Asset Management SA ने 37 प्रतिशत हिस्सेदारी को खरीद लिया था। 2011 में एमुंडी इंडिया होल्डिंग ने अपनी सब्सिडियरी के जरिए यह हिस्सेदारी खरीद लिया था।
कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है?

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की वित्तीय स्थिति काफी शानदार रही है। पिछले वित्त वर्ष के शुरुआत 9 महीनों के दौरान एसबीआई मैनेजमेंट का प्रॉफिट 2432.90 करोड़ रुपये रहा था। जोकि सालाना आधार पर 25.90 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी दौरान कंपनी का प्रॉफिट 1933 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, शुरुआती 9 महीने के दौरान कंपनी का रेवन्यू 3250.60 करोड़ रुपये रहा था। यह 23 प्रतिशत बढ़ा है। इसके पहले के वित्त वर्ष में इसी दौरान 2641.90 करोड़ रुपये रेवन्यू रहा था।
इन कंपनियों की लिस्ट में शामिल होगा SBI एसेट मैनेजमेंट

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एसबीआईएफएमएल) लिस्टिंग के बाद आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी, एचडीएफसी एएमसी, यूटीआई एएमसी, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी, श्रीराम एएमसी और निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट जैसी अन्य सूचीबद्ध एसेट मैनेजमेंट कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *