Women’s T20 World Cup 2026: आज से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ, जानिए भारत के सभी मैचों का शेड्यूल

खेल मुख्य समाचार

ICC women’s T20 world cup Schedule- फैंस का इंतजार खत्म होने को है, आज यानी शुक्रवार 12 जून से आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच रात 11 बजे से खेला जाएगा। वहीं हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया 14 जून से अपने अभियान का आगाज चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड अपना पहला मैच 13 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में इस बार 12 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, जिन्हें 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है। अगले 24 दिनों में 7 मैदानों पर कुल 33 मैच खेले जाने हैं। आईए एक नजर आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली टीमें और ग्रुप-

ग्रुप-ए ग्रुप-बी
इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया
आयरलैंड बांग्लादेश
न्यूजीलैंड इंडिया
स्कॉटलैंड नीदरलैंड्स
श्रीलंका पाकिस्तान
वेस्टइंडीज साउथ अफ्रीका

भारत का आईसीसी वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

14 जून, रविवार: भारत बनाम पाकिस्तान (बर्मिंघम) – शाम 7:00 बजे

17 जून, बुधवार: भारत बनाम नीदरलैंड्स (लीड्स) – शाम 7:00 बजे

21 जून, रविवार: साउथ अफ्रीका बनाम भारत (मैनचेस्टर) – शाम 7:00 बजे

25 जून, गुरुवार: भारत बनाम बांग्लादेश (मैनचेस्टर) – शाम 7:00 बजे

28 जून, रविवार: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत (लॉर्ड्स, लंदन) – शाम 7:00 बजे

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 वेन्यू

बर्मिंघम (एजबेस्टन), ब्रिस्टल (काउंटी ग्राउंड), लंदन (लॉर्ड्स, द ओवल), लीड्स (हेडिंग्ले), मैनचेस्टर (ओल्ड ट्रैफर्ड), साउथेम्प्टन (द रोज़ बाउल)

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां होगी?

वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के क्रिकेट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर होगी। वहीं लाइव टेलीकास्ट भारत में Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2, Star Sports 2 HD, Star Sports 3 और Star Sports 3 HD टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा।

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फुल शेड्यूल-

12 जून

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (एजबेस्टन, बर्मिंघम); रात 11:00 बजे

13 जून

बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स (ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर); दोपहर 3:00 बजे

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर); शाम 7:00 बजे

वेस्ट इंडीज बनाम न्यूजीलैंड (हैम्पशायर बाउल, साउथैम्प्टन); रात 11:00 बजे

14 जून

बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स (एजबेस्टन, बर्मिंघम); दोपहर 3:00 बजे

भारत बनाम पाकिस्तान (एजबेस्टन, बर्मिंघम); शाम 7:00 बजे

16 जून

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (हैम्पशायर बाउल, साउथैम्प्टन); शाम 7:00 बजे

इंग्लैंड बनाम आयरलैंड (हैम्पशायर बाउल, साउथैम्प्टन); रात 11:00 बजे

17 जून

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (हेडिंग्ले, लीड्स); दोपहर 3:00 बजे

भारत बनाम नीदरलैंड्स (हेडिंग्ले, लीड्स); शाम 7:00 बजे

साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान (एजबस्टन, बर्मिंघम); रात 11:00 बजे

18 जून

वेस्ट इंडीज़ बनाम स्कॉटलैंड (हेडिंग्ले, लीड्स); रात 11:00 बजे

19 जून

न्यूज़ीलैंड बनाम आयरलैंड (हैम्पशायर बाउल, साउथैम्प्टन); रात 11:00 बजे

20 जून

ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स (हैम्पशायर बाउल, साउथैम्प्टन); दोपहर 3:00 बजे

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (हैम्पशायर बाउल, साउथैम्प्टन); शाम 7:00 बजे

इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड (हेडिंग्ले, लीड्स); रात 11:00 बजे

21 जून

वेस्ट इंडीज़ बनाम श्रीलंका (ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल); दोपहर 3:00 बजे

साउथ अफ्रीका बनाम इंडिया (ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर); शाम 7:00 बजे

23 जून

न्यूज़ीलैंड बनाम स्कॉटलैंड (ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल); दोपहर 3:00 बजे

श्रीलंका बनाम आयरलैंड (ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल); शाम 7:00 बजे

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (हेडिंग्ले, लीड्स); शाम के 11:00

24 जून

इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज़ (लॉर्ड्स, लंदन); रात 11:00 बजे

25 जून

इंडिया बनाम बांग्लादेश (ओल्ड ट्रैफ़र्ड, मैनचेस्टर); शाम 7:00 बजे

साउथ अफ़्रीका बनाम नीदरलैंड्स (ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल); रात 11:00 बजे

26 जून

श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड (ओल्ड ट्रैफ़र्ड, मैनचेस्टर); रात 11:00 बजे

27 जून

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स (ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल); दोपहर 3:00 बजे

वेस्ट इंडीज़ बनाम आयरलैंड (ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल); शाम 7:00 बजे

इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड (द ओवल, लंदन); रात 11:00 बजे

28 जून

साउथ अफ़्रीका बनाम बांग्लादेश (लॉर्ड्स, लंदन); दोपहर 3:00 बजे

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया (लॉर्ड्स, लंदन); शाम 7:00 बजे

सेमीफाइनल

30 जून, सेमीफाइनल 1, द ओवल, लंदन में; शाम 7:00 बजे

2 जुलाई, सेमीफाइनल 2, द ओवल, लंदन में; रात 11:00 बजे

फाइनल

5 जुलाई, लॉर्ड्स, लंदन में; शाम 7:00 बजे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *