साउथ इंडियन फिल्मों को उत्तर भारत में काफी पसंद किया जाता है। समय के साथ साउथ इंडियन फिल्मों का क्रेज हिंदी पट्टी में बढ़ता जा रहा है। इस क्रेज को देखते हुए साउथ इंडियन फिल्ममेकर्स अपनी फिल्मों को हिंदी में डब करके रिलीज करते हैं। आज हम आपको हिंदी में डब 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ इंडियन फिल्मों के नाम बता रहे हैं। ये वो फिल्में हैं जिन्हें हिंदी में भी खूब पसंद किया गया।
पुष्पा 2: लिस्ट में सबसे टॉप पर तेलुगु भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म पुष्पा 2 है। फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्टर किया है। फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को हिंदी बेल्ट में खूब पसंद किया गया था। फिल्म में अल्लु अर्जुन, फहाद फाजिल और रश्मिका मंदाना जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म ने भारत में हिंदी भाषा में 836.09 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। पुष्पा 2 की आईएमडीबी रेटिंग 6.1 है।
बाहुबली 2: लिस्ट में दूसरे नंबर पर प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 है। फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म को एस.एस राजामौली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में प्रभास के अलावा राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म ने हिंदी भाषा में 511 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
केजीएफ चैप्टर 2: लिस्ट में तीसरे नंबर पर कन्नड़ भाषा की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 है। फिल्म में सुपरस्टार यश, रवीना टंडन और संजय दत्त जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। फिल्म ने हिंदी भाषा में 434.62 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। फिल्म को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है।
कल्कि 2898 एडी: लिस्ट में चौथे नंबर पर तेलुगु भाषा की फिल्म कल्कि 2898 एडी है। फिल्म को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7 है। कल्कि 2898 एडी में दीपिका पादुकोण, प्रभास, कमल हासन, दिशा पाटनी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म ने हिंदी भाषा में 295 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
आरआरआर: लिस्ट में 5वें नंबर पर 2022 में आई तेलुगु भाषा की एक्शन एडवेंचर फिल्म आरआरआर है। फिल्म को एस एस राजामौली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है। इस फिल्म को आप जी5 और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। आरआरआर में राम चरण, एनटी रामा राव जूनियर, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म ने हिंदी भाषा में 277 करोड़ की कमाई की थी।
कांतारा चैप्टर 1: लिस्ट में छठे नंबर पर कन्नड़ भाषा की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 है। फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी, स्वराज शेट्टी और सप्तमी गौड़ा जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म ने हिंदी भाषा में 224.53 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को प्राइम वीडियो पर आप देख सकते हैं।
2.0: लिस्ट में 7वें नंबर पर साल 2018 में आई तमिल भाषा की साइंस फिक्शन फिल्म 2.0 है। फिल्म में अक्षय कुमार, रजनीकांत और सुधांशु पांडे जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म को एस.शंकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6 है। फिल्म ने हिंदी भाषा में 188 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
सालार: लिस्ट में 8वें नंबर पर तेलुगु भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म सालार है। फिल्म को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है। फिल्म ने हिंदी भाषा में 152 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को आप नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी।
साहो: लिस्ट में 9वें नंबर पर प्रभास की फिल्म साहो है। फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सुजीत ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.1 है। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म ने हिंदी भाषा में 149 करोड़ की कमाई की थी।
बाहुबली 1: लिस्ट में 10वें नंबर पर प्रभास की फिल्म बाहुबली 1 है। फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8 है। फिल्म को एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ने हिंदी भाषा में 120 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
