पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे एक साथ, धीरे-धीरे होगा महंगा

मुख्य समाचार राष्ट्रीय

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज 19 मई, दिन मंगलवार को भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 90 पैसे तक दाम आज पेट्रोल और डीजल के बढ़ा दिए। इससे पहले तेल की कीमतों में शुक्रवार को इजाफा किया गया था। तब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। यानी महज एक हफ्ते में ही पेट्रोल और डीजल का रेट 4-4 रुपये बढ़ गया है। लेकिन यह अंतिम बढ़ोतरी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में धीरे-धीरे इजाफा होता रहेगा।

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी आगे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यह बढ़ोतरी एक साथ ना होकर धीरे-धीरे होगी। रिपोर्ट के अनुसार तेल कंपनियां पिछले 75 दिनों में हुए घाटे के लिए आगे भी तेल की कीमतों में इजाफा करेंगी।
सरकार का क्या कहना है? (Oil Price hike news)

सोमवार को मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम और नेचुरल गैस की ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा कहती हैं कि तेल कंपनियों को हर दिन 750 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा था। 15 मई के बाद से घाटे में गिरावट आई है।
एक साथ नहीं बढ़ेंगे

रिपोर्ट के अनुसार ऑयर मार्केटिंग कंपनियां एक साथ ही ग्राहकों पर पूरा बोझ नहीं डालेंगी। तेल कंपनियों को हर दिन कच्चे तेल की कीमतों में जारी उछाल की वजह से नुकसान उठाना पड़ रहा है।
कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी ने बढ़ाई टेंशन

मौजूदा समय में क्रूड ऑयल के रेट की वजह से टेंशन बढ़ गई है। युद्ध के पहले कच्चे तेल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब था। जोकि अब 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब बिक रहा है। यही वजह है कि सरकार की तरफ से तेल की बचत करने की अपील की जा रही है।
25 रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम?

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कच्चे तेल की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25-25 रुपये का इजाफा आने वाले दिनों में किया जा सकता है। हालांकि, सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
एलपीजी ने भी बढ़ाई है टेंशन

मौजूदा समय में सिर्फ पेट्रोल और डीजल ही एलपीजी ने भी टेंशन बढ़ा दी है। एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। जिसकी वजह से सरकार को घरेलू स्तर पर एलपीजी प्रोडक्शन के लिए कंपनियों को निर्देश देना पड़ा है। बता दें, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी सबकी की कीमतों में बीते 3 महीनों के दौरान बढ़ोतरी देखने को मिली है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *