इसबगोल को पेट की समस्याओं को ठीक करने के लिए जाना जाता है। यह प्लांटैगो ओवाटा नाम के पौधे के बीजों का छिलका होता है। इसे खाने से पहले आपको यहां बताई 5 बातों को जरूर जानना चाहिए।
कब्ज से कैसे निपटें
कब्ज की समस्या वाले एक चम्मच इसबगोल को एक गिलास पानी में मिलाएं और सोने से 30 मिनट पहले इसे पिएं। पानी में घोलने पर ये एक जेल की तरह बन जाता है और इससे पेट साफ करना आसान होता है।
एसिडिटी
अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो इसबगोल को ठंडे दूध के साथ पिएं। ठंडे दूध में एक चम्मच इसबगोल मिलाएं और इसे पिएं। ये पेट को ठंडा करता है और गट लाइनिंग पर एक सुरक्षात्मक लेयर बनाने का काम करता है।
वजन कम करने के लिए
वजन कम करने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच इसबगोल मिलाएं और इसे खाने से 30 मिनट पहले पिएं। ये लंबे समय तक पेट को भरा रखने का काम करता है और ओवरईटिंग से बचाता है।
डायरिया
डायरिया की समस्या होने पर एक कटोरी में एक चम्मच इसबगोल मिलाकर खाएं। दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं जो गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं और इसबगोल गट में मौजूद एक्सट्रा पानी को अबसॉर्ब करता है। ये आपके पानी वोले मोशन को गाढ़ा करने का काम करता है।
ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल
ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए एक चम्मच इसबगोल को पानी में मिलाकर दिनभर में किसी भी समय पर खाएं। इसमें सोल्यूबल फाइबर होते हैं और खाने के बाद शुगर अबसॉर्बशन को कंट्रोल करता है और गट में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने का काम करता है।
नोट
एक्सपर्ट कहती हैं कि इसबगोल को हमेशा पर्याप्त पानी के साथ लें। पर्याप्त पानी के बिना यह पेट फूलने की समस्या को बढ़ा सकता है और बेचैनी पैदा कर सकता है। अगर आप कोई दवा ले रहे हैं, तो इसे कम से कम 2 घंटे के गैप पर लें क्योंकि इससे दवा के अवशोषण पर असर पड़ सकता है।
अगर आपको कोई हेल्थ से जुड़ी समस्या है, तो इसे अपने रूटीन में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें। हर किसी का शरीर अलग होता है और जो तरीका ज्यादातर लोगों के लिए कारगर होता है, उसे आपके लिए थोड़ा बदलना पड़ सकता है।
