लेकिन क्या आप जानते हैं कि तरबूज को गलत तरीके से खाने पर पेट से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं? इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट Chhya Vaja के अनुसार, तरबूज को सही समय और सही मात्रा में खाना बहुत जरूरी है।
तरबूज कितनी मात्रा में खाना चाहिए?
कई लोग सोचते हैं कि तरबूज में सिर्फ पानी होता है, इसलिए इसे जितना चाहें उतना खा सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। इसमें नेचुरल शुगर भी होती है।
डॉक्टर के अनुसार:
दिन में लगभग 1 कप तरबूज खाना सही मात्रा मानी जाती है।
जरूरत से ज्यादा खाने पर ब्लोटिंग और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
डायबिटीज के मरीजों को खास सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है।
तरबूज खाने का सही समय क्या है?
Chhya Vaja के अनुसार, तरबूज दिन के समय खाना सबसे बेहतर होता है।
सुबह या दोपहर में इसे खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
इस समय शरीर का मेटाबॉलिज्म ज्यादा एक्टिव होता है, जिससे इसे पचाना आसान होता है।
रात में तरबूज क्यों नहीं खाना चाहिए?
बहुत से लोग रात में भी तरबूज खा लेते हैं, लेकिन डॉक्टर ऐसा करने से बचने की सलाह देते हैं।
देर रात तरबूज खाने से गैस और ब्लोटिंग हो सकती है।
पेट में भारीपन और असहजता महसूस हो सकती है।
ज्यादा पानी होने के कारण रात में बार-बार यूरिन की समस्या भी हो सकती है।
तरबूज खाने के फायदे
शरीर को हाइड्रेट रखता है: इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता।
दिल की सेहत के लिए अच्छा: तरबूज में लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है।
वजन कम करने में मददगार: यह लो-कैलोरी फल है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है।
शरीर को ठंडक देता है: गर्मी में इसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और लू से बचाव हो सकता है।
नोट: तरबूज गर्मियों का एक हेल्दी और रिफ्रेशिंग फल है, लेकिन इसका सही समय और सही मात्रा में सेवन करना जरूरी है। अगर आप इसे संतुलित तरीके से खाते हैं, तो यह शरीर को कई शानदार फायदे दे सकता है। इसके अलावा किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।
