बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से वादा किया था कि राज्य में सरकार बनने पर 9000 रुपये पीएम किसान सम्मान निधि दी जाएगी। मौजूदा समय में पीएम किसान सम्मान निधि के तौर पर 6000 रुपये की तीन किस्ते किसानों के खाते में भेजी जाती हैं। यह पैसा 4-4 महीने के अंतराल पर मिलता है। बता दें, बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आ रहे हैं। राज्य में बीजेपी को प्रचंड जीत मिलते हुए दिखाई दे रहा है।
महाराष्ट्र का मॉडल बंगाल में भी (PM Kisan News)
बीजेपी ने महाराष्ट्र के किसानों से भी 9000 रुपये पीएम किसान सम्मान निधि का वादा किया था। वहां राज्य में सरकार बनने के बाद नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना के तहत 6000 रुपये अलग से किसानों को महाराष्ट्र सरकार देती है। केंद्र का मिला लें तो सालाना वहां के किसानों को 12000 रुपये की सहायता दी जाती है। यही मॉडल बंगाल में बीजेपी की सरकार अपना सकती है।
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का इंतजार (PM Kisan 23rd installment date)
देश भर के किसानों को इस समय पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के क्रेडिट होने का इंतजार है। सरकार की तरफ से 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी की गई थी। ऐसे में किसानों के खाते में 23वीं किस्त जून के अंत में या फिर जुलाई के शुरुआत में जारी किया जा सकता है।
पिछली बार कुछ किसानों को नहीं मिला था पैसा (PM Kisan 23rd installment updates)
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाला पैसा पिछली बार कुछ किसानों को क्रेडिट नहीं हुआ था। इसके पीछे की वजह छोटी और बड़ी गलतियां है। किसानों को ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग अनिवार्य है। जिन किसानों की ई-केवाईसी नहीं हुई है उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त भी नहीं मिलेगी। यह पैसा सीधा अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है इसलिए बैंक खाते का आधार कार्ड नंबर से लिंक होना जरूरी है।
भूमि सत्यापन भी आवश्यक है (PM Kisan ekyc updates)
जिन किसानों ने अपनी भूमि को ठीक ढंग से सत्यापित नहीं करवाया है। उन किसानों को भी लाभार्थी की सूची से बाहर कर दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आपके खातें में पिछली बार पैसा नहीं आया है तो यह जरूर चेक करवा लें कि आपके सभी डॉक्यूमेंट्स अपडेटेड हैं या नहीं। अगर नहीं तो किसी जनसेवा केंद्र पर जाकर इसे जल्द से जल्द अपडेट करवा लें। क्योंकि एक भी गलती की वजह से आपका पैसा रुक सकता है।
