जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा चांपा-फरसवानी मार्ग पर एक टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 2 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त सभी लोग कोरबा जिले के निहारिका इलाके के रहने वाले थे और चांपा में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।
इस भीषण टक्कर में कार सवार मोंगरा सोनी (45), देवेंद्र सोनी (22) और ढाई साल के मासूम प्रियांश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो अन्य का इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है।
ऐसा ही दर्दनाक हादसा कोरबा से सामने आया है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत फरसवानी टोल नाका के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार एक कार शादी समारोह से लौट रही थी, तभी वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलटते हुए सड़क किनारे खड़ी कोयले से लदी ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही तीन लोगों की जान चली गई।
मृतकों की पहचान मोंगरा सोनी (45), देवेंद्र सोनी (22) और ढाई वर्षीय प्रियांश के रूप में की गई है। शवों को बीडीएम अस्पताल चांपा में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। पुलिस के अनुसार घटना में घायलों को उपचार के लिए चांपा लाया गया। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो की हालत स्थिति स्थिर है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
