बलौदाबाजार। जिले में पत्नी ने भाई और रिश्तेदार के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। आरोपी नशे में अपनी ही बेटी पर बुरी नजर रखता था और आए दिन पत्नी से विवाद करता था। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरअसल, थाना पलारी के ग्राम बिनौरी में 29 मार्च की रात राम कुमार साय की लाश उसके घर के खेत में मिली थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शाॅर्ट पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की गई तो उसने अपने भाई और रिश्तेदार के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल की। पूछताछ में मीना बाई साय ने बताया कि उसका पति शराब का आदि था और शराब के नशे में आये-दिन विवाद और मारपीट करता था। इतना ही नहीं बेटी पर भी बुरी नजर रखता था।
आरोपी की हरकतों से परेशान होकर महिला ने अपने बडे भाई और भतीजे के साथ मिलकर पति के हत्या की योजना बनाई। प्लानिंग के तहत ही 29 मार्च को जब पति घर आया तो तीनों भी घर पर ही मौजूद थे। मृतक जब घर से लगे खेत की तरफ गया तो तीनों ने मिलकर गमछा से गला घोंटकर राम कुमार साय की हत्या कर दिए। मामले में पुलिस ने मीना बाई पैकरा, बड़े भाई महावीर साय और भतीजे अंशु को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के नाम
1. महावीर साय उम्र 40 साल निवासी बिनौरी थाना पलारी
2. मीना बाई साय उम्र 36 साल निवासी बिनौरी थाना पलारी
3. वैभव उर्फ़ अंशु बघेल उम्र 19 साल निवासी बिजराडीह थाना गिधपुरी
