नानी को पत्नी और मां को बेटी बता रहा बच्चा, पिछले जन्म में मौत की वजह तक बताई जो है सच्चाई

प्रादेशिक मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में इसी से जुड़ा हैरतअंगेज मामला सामने आया है। दरअसल, 15 जून को एक 8 वर्षीय बालक अपनी नानी के घर पहुंचा तो चौंक गया। वो कुछ ऐसा कहने और करने लगा जिससे परिवार वाले चकित रह गए। वह लड़का अपने आप को आर्यन से मनोज मिश्रा कहने लगा। लड़के ने स्वयं अपने पुनर्जन्म का दावा किया और गांव भर के सभी सदस्यों की पहचान भी कर डाली।

मिली जानकारी अनुसार मनोज मिश्रा रतनपुर के रहने वाले थे। 2015 में वह अपने खेतों में पानी लगाने गए थे। खेतों में पानी लगाते समय उन्हें सर्प ने काट लिया था। परिवार वालों ने काफी इलाज कराया लेकिन उनके इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इसी दौरान उनकी पुत्री गर्भवती थी। उनकी मृत्यु के 20 दिन बाद पुत्री रंजना ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम पड़ा आर्यन।4 साल बाद आर्यन ने रतनपुर गांव का नाम लेना शुरू कर दिया था। आर्यन की उम्र अब 8 साल हो गई है। 15 जून को जब वह मैनपुरी जिले के ग्राम मंगलपुर में अपनी नानी के घर गया तो उसने कुछ ऐसा किया जिससे सभी हैरान रह गए। आर्यन की मां ने कहा कि बेटा नानी के पैर छुओ तो इस बात पर वह नाराज हो गया। उसने कहा कि ये मेरी पत्नी है, मेरी नानी नहीं। वहीं बच्चा अपने मामा को अपने बच्चे बताने लगा।

आर्यन की यह बात सुनकर सब हैरान हो गए। जिसके बाद लोगों ने उससे सवाल-जवाब शुरू कर दिए। परिवार वाले हैरान थे कि आखिर एक 8 साल का बच्चा ऐसी बातें कैसे कर रहा है। जब उससे बारीकी से पूछा तो उसने बताया कि 8 साल पहले खेत में पानी लगाते हुए उसको सर्प ने काट लिया था। अस्पताल जाते समय उसकी मृत्यु हो गई थी। वह अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटे को छोड़ गया था।इसके बाद लोग उससे सवाल पूछते गए और वह बताता गया। धीरे-धीरे उसने अपनी पूरी कहानी बता डाली। आर्यन ने अपनी माँ से कहा कि आप मेरी बेटी हो, मेरी मां नहीं और जब वह अपने नानी के घर आया तो उसने नानी को नाम से बुलाया। उसने अपनी नानी से कहा कि आप मेरी पत्नी हो, मेरे बच्चे कहां है? वहीं जब उसने अपने दोनों मामा को देखा तो बच्चा फूट-फूट कर रोने लगा। यह देख पूरा परिवार सकते में आ गया। यही नहीं, आर्यन ने मनोज मिश्रा के बैंक खाते में जमा पैसे तक बता दिए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *