MP Cabinet Meeting: किसानों को झटका या राहत? मंडी टैक्स बढ़ा, कपास पर शुल्क घटा, ट्रांसफर डेट पर सरकार का बड़ा फैसला

प्रादेशिक मुख्य समाचार

भोपाल। सीएम डॉ, मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इसमें मध्य प्रदेश में मंडी टैक्स एक से बढ़ाकर डेढ़ परसेंट किया गया। इससे सरकार को लगभग 835 करोड़ रूपये एक साल में मिलेंगे जिसका उपयोग अधोसंरचना विकास और गोसंवर्धन के कामों में किया जाएगा। वहीं कपास पर मंडी शुल्क प्रति गठान पर एक रुपये के स्थान पर पचास पैसे किया गया है।

मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए अतिरिक्त राशि देने का प्रस्ताव भी मंजूर हुआ। मेट्रो रेल परियोजना की लागत में 3000 करोड रुपए की वृद्धि की गई। पहले यह 6941 हजार करोड़ रुपये थी, जो अब 10033 करोड़ रुपये हो गई है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष सफलता के साथ पूरे होने पर बधाई दी गई। प्रदेश में 21 जून तक विकास कार्यों का आयोजन किया जाएगा, 21 जून से शिविर भी लगेंगे।

मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों से कहा कि वे 15 जून तक तबादले काम पूरा कर लें, तारीख में फिलहाल कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। उर्वरकों को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए कि वह वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए किसानों को जागरूक करने का काम करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *