मेसोनिक लॉज, रायपुर मनाएगा विश्व ब्रदरहुड दिवस

प्रादेशिक मुख्य समाचार

रायपुर के ऐतिहासिक मेसोनिक भवन प्रांगण में लॉज भिलाई ,छत्तीसगढ़ और हायर लॉज कम्युनिटी के संयुक्त तत्वधान में 14 जून 26 रविवार सुबह स्वच्छता अभियान चलाया गया । विश्व भ्रातृत्व पर आधारित 300 वर्ष से ज्यादा पुरानी यह संस्था 24 जून को अपना वार्षिक वैश्विक ब्रदरहुड डे मनाने जा रही है । इस अवसर पर संस्था प्रतिवर्ष की तरह विभिन्न चैरिटी कार्यक्रम करेगी । इस साल मेडिकल कैम्प , वृक्षारोपण , सिकलसेल किट वितरण , छात्रों और वृद्धजनों को मदद एवं मरीजों को भोजन में मदद जैसी विभिन्न गतिविधियों को अपने कार्यक्रम में समाहित किया गया है ।24 जून को ये भवन आम जनों के अवलोकनार्थ खोला जाएगा । संस्था के श्री राजेश गुप्ता , राकेश दवे, जगदीश जब्बल, आर के नागपाल , सुभाष देशपांडे , राहुल श्रीवास्तव, समीर पारख, रवितेज़ घई, भंडारी जी एवं अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। राहुल श्रीवास्तव ने यह जानकारी प्रदान की ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *