दुर्ग में गणेश विसर्जन मार्ग तय, मुर्गा चौक से शिवनाथ नदी तक होगा विसर्जन – कलेक्टर एसएसपी ने किया निरीक्षण

प्रादेशिक मुख्य समाचार

दुर्ग/ कलेक्टर  अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल ने आज राजनांदगांव रोड शिवनाथ नदी गणपति विसर्जन स्थल का जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ मौका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हांेने अधिकारियों को शिवनाथ नदी में गणपति विसर्जन हेतु क्रेन, बोट, नाविक, बेरियर, पंडाल एवं प्रकाश व्यवस्था आदि की समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिये। विजर्सन हेतु छोटे एवं बड़े आकार के मुर्तियों के क्रम निर्धारित करने एवं वाहनों के आवागमन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने कहा। उन्होंने विगत वर्ष की व्यवस्था अनुसार इस वर्ष भी गणपति मूर्ति विसर्जन के लिए बेहतर प्रबंध करने के निर्देश दिये।

गणेश भगवान मूर्ति विसर्जन हेतु मार्ग :- मुर्गा चौक – 25 मिलियन चौक – सेक्टर 09 चौक – MD बंगला तिराहा – जेल तिराहा – महाराजा चौक – पुलगांव चौक – शिवनाथ नदी विसर्जन स्थल।

▪️24 से 26 सितंबर 2026 तक शिवनाथ नदी में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान यातायात पुलिस द्वारा डायवर्शन एवं रुट प्लान जारी किया गया ।

▪️ गणेश विसर्जन के दौरान 24 से 26 सितंबर तक शिवनाथ नदी मार्ग अंजोरा–पुलगांव मार्ग पर मालवाहक, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।

▪️ अंजोरा एवं अंडा से भारी तथा मध्यम वाहनों को पुलगांव की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा इस दौरान माल वाहक वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा ।

▪️ केवल गणेश प्रतिमा विसर्जन से संबंधित वाहनों को ही इस मार्ग पर प्रवेश की अनुमति रहेगी।

▪️ अंजोरा की ओर से आने वाले मालवाहक एवं भारी वाहनों को बाईपास मार्ग की ओर एवं अंडा से फुंडा-पाटन अभनपुर – रायपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

▪️ गणेश समितियों से अपील है कि विसर्जन के दौरान अनावश्यक वाहनों का उपयोग न करें तथा इस मार्ग में केवल गणेश भगवान की मूर्ति वाले वाहन को प्रवेश दिया जायेगा ।

▪️ आम नागरिकों से अपील है कि 24 से 26 सितंबर के दौरान इस मार्ग का उपयोग करने से बचें और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

गणेश
पर्व के समापन पर  24 से 26 सितंबर 2026 तक शिवनाथ नदी में गणेश प्रतिमाओं
का विसर्जन किया जाना है। विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं
एवं गणेश समितियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग
द्वारा यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस
द्वारा डायवर्ट किया जायेगा। विसर्जन के दौरान अंजोरा से पुलगांव की ओर तथा
पुलगांव से अंजोरा की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहन,
भारी वाहन एवं चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान केवल
गणेश प्रतिमा विसर्जन से संबंधित वाहनों को ही आवश्यकतानुसार इस मार्ग पर
प्रवेश दिया जाएगा।

अंजोरा की ओर से आने वाले मालवाहक एवं भारी वाहनों को यातायात पुलिस द्वारा बाईपास मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा, इसी प्रकार अंडा से आने वाले भारी / मध्यम वाहनों को रिसामा, गाड़ाडीह, फुंडा, रायपुर की डायवर्ट किया जायेगा, ताकि विसर्जन मार्ग पर यातायात का दबाव कम रहे तथा श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यातायात पुलिस
दुर्ग द्वारा सभी गणेश समितियों से विशेष अपील की जाती है कि विसर्जन के
दौरान अनावश्यक संख्या में वाहनों को साथ न लाएं। समिति के सदस्य एवं
श्रद्धालु सीमित संख्या में आवश्यक वाहनों के साथ ही विसर्जन स्थल पर
पहुंचे तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

साथ ही आम नागरिकों से अपील है कि  24 से 26 सितंबर के दौरान अंजोरा–पुलगांव मार्ग का उपयोग करने से बचें तथा अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

यातायात पुलिस दुर्ग का उद्देश्य गणेश विसर्जन के
दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था एवं किसी भी प्रकार
की यातायात बाधा को रोकना है। आम नागरिक यातायात पुलिस द्वारा जारी
डायवर्सन एवं प्रतिबंधों का पालन कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान
करें।

इस अवसर पर एसडीएम  विरेन्द्र सिंह, एएसपी  शोभराज अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के यातायात कौशलेंद्र देव पटेल ,एसडीएम दुर्ग शहर  प्रफुल्ल गुप्ता सहित लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, नगर निगम के अधिकारी, पुलिस विभाग एवं एसडीआरएफ के जवान उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *