36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम

प्रादेशिक मुख्य समाचार

बालोद। जिले में बुधवार को गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. तस्करों ने मादक पदार्थ की तस्करी के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. ओडिशा से बाइक के जरिए प्लास्टिक के टबों के भीतर गांजा छिपाकर उसकी खेप लाई जा रही थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग समेत 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. जब्त 72.621 किलोग्राम गांजे की कीमत 36 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मंगलवार को मुखबीर से सूचना मिली थी कि 6 संदिग्ध लोग 4 बाइक पर सवार होकर ओडिशा से गांजा भरकर निकले हैं. सबसे आगे और पीछे वाली बाइक में दो लोग बैठकर रास्ता पर नजर बनाए हुए हैं. वहीं एक एक बाइक पर टब के अंदर छिपाकर गांजा लेकर डौंडी लोहारा से होते हुए मध्यप्रदेश की ओर जाने वाले हैं. तस्करी में इस्तेमाल की गई सभी बाइक पर एमपी पासिंग नंबर लगे हुए थे. इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम को भेड़ी के तिराहा पर चेकिंग के लिए भेजा गया.

पुलिस चेकिंग के पास जैसे ही गांजा तस्करी गिरोह की आग चल रही बाइक पहुंचने वाली थी तभी अचानक पुलिस को देखकर पीछे बैठा युवक कूदकर भाग निकला. कुछ देर में चारों बाइक को चेकिंग पॉइंट पर रोका लिया गया. तलाशी लेने पर आरोपियों ने मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के रायसेन का रहने वाला बताया. पूछताछ के बाद वाहनों की तलाशी लेने पर पुलिस ने कैरियर पर रखे काले रंग के प्लास्टिक टब को चेक किया तो उनके होश उड़ गए. शातिर तस्करों ने ऊपर के दो टब सही रखे थे, जबकि नीचे के टबों के निचले हिस्से को काटकर खोखला कर अंदर गांजा छिपाया हुआ था. पुलिस को एक बाइक से 22 पैकेट और दूसरे बाइक से 28 पैकेट को मिला. कुल 72.621 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 36,31,050 रुपए आंकी गई है. आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है.

गिरफ्तार आरोपी

श्याम गोड़ पिता किषन गोड़ उम्र 26 साल पता ग्राम टपराटोला थाना व जिला रायसेन मप्र.

पवन गोड़ पिता दारा सिंह गोड़ उम्र 26 साल पता वार्ड नंबर 13 राहत गढ़ हनुमान मंदिर के पीछे थाना राहत गढ़ जिला सागर मप्र.

प्रदीप चौहान पिता भीम सिंह चौहान उम्र 20 साल जाति बैरागी पता ग्राम टपरापठारी थाना व जिला रायसेन मप्र.

संजय कुमावत पिता मदन कुमावत उम्र 20 साल ग्राम टपरा पठार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *