रायपुर। पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा में पारिवारिक रंजिश के चलते दो सालियों की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपित जितेंद्र वर्मा का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना के तीन दिन बाद सामने आए फुटेज में आरोपित वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद पिस्टल लेकर मेडिकल स्टोर के भीतर घुसता दिखाई दे रहा है।
दुकान के अंदर दौड़ाते नजर आ रहा
फुटेज में आरोपित मेडिकल स्टोर संचालक पर पिस्टल तानकर उसे दुकान के अंदर दौड़ाते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपित भागने के लिए वाहन तलाश रहा था और इसी दौरान उसकी नजर मेडिकल स्टोर के बाहर खड़े स्कूटर पर पड़ी। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बावजूद मेडिकल स्टोर संचालक ने अब तक थाने में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
