सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए अयोध्या आकर आमने-सामने चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया। सीएम योगी ने कहा, अयोध्या आकर आप भी नामांकन करिए, हम भी नामांकन करते हैं।
अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा, पार्टी के बबुआ बौखला गए गए हैं। उनको यूपी का विकास दिखाई ही नहीं देता, या देखने का समर्थ्य नहीं है। सपा मुखिया द्वारा सीएम योगी के अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाने वाले बयान पर भी सीएम योगी ने पलटवार किया। सीएम योगी ने अयोध्या जाने के सवाल पर कहा, अखिलेश जी अयोध्या हमारा पवन धाम है। अयोध्या के विकास में किसी तरह की कोताही न हो, यूपी की पहचान पर किसी प्रकार का कलंक न लगे, वह हमारी आस्था की स्थली है। वह चुनाव लड़ने के लिए नहीं सम्रग विकास के लिए अयोध्या जाते हैं।
सीएम योगी बोले, जिस अयोध्या को तुम तीन से चार घंटे बिजली देते थे, जिसे गंदगी के बाढ़ में डुबोया था, जिस अयोध्या में जयश्रीराम बोलने पर प्रतिबंध लगाया था, जिस अयोध्या के सामने आपने केवल बैरियर खड़ा किया था, आज वह अयोध्या एक बार फिर से रामराज्य बन गई। नए उदाहरण बनकर त्रेतायुग का स्मरण करा रही है। अखिलेश यादव को चैलेंज करते हुए सीएम योगी ने कहा, आप भी अयोध्या में नामांकन करिए। मैं भी अयोध्या आता हूं, चलो किस्मत आजमा लेते हैं। आप भी आइए मैं भी आता हूं। उन्होंने कहा, लड़ाई चेलों से क्यों? लड़ाई तो आमने-सामने होनी चाहिए।
सपा पर हमलावर हुए सीएम योगी ने कहा, 2017 से पहले यूपी में गुंडे और माफिया पहले लूट मचाते थे। उस समय यूपी के सामने पहचान का संकट था। उन्होंने कहा, पहले सपा के गुंडे लोगों की प्रॉपर्टी कब्जाते थे। उत्सव से पहले उपद्रव यूपी की नीयती बन चुकी थी। पहले माफिया जिस जमीन पर पांव रखे वह कब्जा लेते थे। सपा माफियाओं के सामने नाग रगड़ने वाला दल है। विपक्ष माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ता है। 2017 के बाद यूपी की स्थिति बदल चुकी है। अब तस्करी ने तरक्की हो रही है। सीएम योगी ने सपा के पीडीए का मतलब भी समझाया। उन्होंने कहा, सपा के पीडीए का मतलब परिवार अथॉरिटी, पीडीए मतलब प्रदेश डुबोआ अलायंस और पराया धन अपना पीडीए का मतलब है। उन्होंने कहा, यूपी में डेमोग्राफी बदलने नहीं देंगे। छांगुर जैसे लोगों को पनपे नहीं देंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर शनिवार को श्रीदत्तगंज ब्लॉक क्षेत्र के बिलरिया गांव स्थित सभा स्थल पर उतरा। यहां पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री जिले को 803 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां पूरी की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद हैं। मुख्यमंत्री ने सभा स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण भी शुरू किया।
