IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया रेप का आरोप; हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

खेल मुख्य समाचार राष्ट्रीय

Abishek Porel Arrested: आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की मुश्किलों में इजाफा हो गया है। हुगली पुलिस ने 23 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज को सोमवार देर रात गिफ्तार कर लिया है। कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने अभिषेक पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। उनपर साथ ही आपराधिक धमकी देने समेत कई अन्य आरोप हैं। पुलिस ने कई घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। छात्रा की शिकायत पर जून 2026 में मोगरा थाने में मामला दर्ज किया गया था। छात्रा ने शिकायत में कहा कि क्रिकेटर ने निजी पलों को रिकॉर्ड किया था। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पिछले महीने अभिषेक की गिरफ्तारी का आदेश दिया था।

तीन साल तक रिश्ते में थे दोनों

हुगली (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक कुनार भूषण सिंह ने मंगलवार को पीटीआई को बताया, ”उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उन्हें गिरफ्तार करने का अदालत का आदेश था। उन्हें कल देर रात गिरफ्तार किया गया। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा।” एफआईआर में कुल 19 धाराएं हैं। छात्रा के मुताबिक, वह और बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक तकरीबन तीन सालों से रिश्ते में थे। कथित घटना 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली में हुई थी। अभिषेत ने कथित तौर पर जनवरी 2023 में छात्रा से संपर्क किया, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। उनपर आरोप है कि जब छात्रा के माता-पिता बाहर थे, तो वह उसे अपने रूप पर ले गए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पोरेल ने उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

पिछले साल दोनों में मतभेद हुआ

शिकायत के अनुसार, महिला और अभिषेक में पिछले साल मतभेद हो गए, जिसके बाद क्रिकेटर ने उससे ‘दूरी’ बनानी शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि पोरेल ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह ऐसा करने को तैयार नहीं। अभिषेक पर छात्रा को गैरकानूनी तरीके से अपने पास रखने और खाना नहीं देने का भी आरोप है। हालांकि, अभिषेक ने मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपों का खारिज किया था।

IPL में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा

कलकत्ता हाईकोर्ट ने आदेश में कहा था कि आरोपी को पकड़ना और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त जरूरी है ताकि डेटा दूसरों के साथ शेयर न किया जा सके। पुलिस टीमें चंदननगर में अभिषेक के घर कई बार गईं लेकिन वह वहां नहीं मिले थे। अभिषेक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का हिस्सा हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में डीसी के लिए चार मैच खेले थे। वह घरेल क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने 32 फर्स्ट क्लास मैच और 23 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *