चाकलेट हीरो ऋषि कपूर के बारे में जानिए

मनोरंजन मुख्य समाचार राष्ट्रीय

ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ। ऋषि कपूर शो मैन राज कपूर के मंझले बेटे हैं। ऋषि कपूर का निकनेम चिंटू हैं। ऋषि कपूर के दो भाई हैं। रणधीर कपूर और राजीव कपूर और दोनो ही अभिनेता हैं।

ऋषि कपूर ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई कैंपियन स्कूल, मुंबई और उसके बाद आगे की पढ़ाई मेयो कॉलेज अजमेर से पूरी की।

ऋषि कपूर की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर से २२ जनवरी १९८० को हुई। ऋषि कपूर के दो बच्चे रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर हैं। रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की तरह बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो हैं।ऋषि कपूर की बेटी रिधिमा की शादी बिजनेस मैन भारत साहनी से हुई है।

ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में 1970 में ‘मेरा नाम जोकर’ से डेब्यू किया थ। इस फिल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर 1973 में फिल्म बॉबी से किया था। ऋषि कपूर ने अपने करियर में अब तक 92 फिल्मों में अभिनय किया। बतौर सोलो लीड एक्टर 51 फिल्मों में अभिनय किया है। ऋषि ने अपनी पत्नी के साथ 12 फिल्मों में अभिनय किया है।

ऋषि ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म आ अब लौट चलें निर्देशित की।

वे अपनी आगामी फिल्म शर्माजी नमकीन की शूटिंग कर रहे थे।

ऋषि कपूर अपने सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियों के लिए विवादों में रहे हैं।

उन्होंने उनकी पहली फ़िल्म में शानदार भूमिका के लिए 1971 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किया। उन्हें बॉबी के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और साथ ही 2008 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है। दो दूनी चार में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें 2011 का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया, और कपूर एण्ड सन्स में अपनी भूमिका के लिए, उन्होंने 2017का सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता ऋषि को फिल्म अग्निपथ के लिए आईफ़ा बेस्ट नेगेटिव रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया।
३० अप्रैल २०२० को कैंसर के कारण उनकी ६७ वर्ष की आयु में मृत्यु हो गयी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *