कार्तिक आर्यन को मंगलवार को बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड लेने के बाद कार्तिक वापस मुंबई आ गए हैं, लेकिन आते ही सबसे पहले वह लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे, बप्पा के दर्शन लेने। इतना ही नहीं उन्होंने अपने अवॉर्ड को गणपति बप्पा के चरणों में समर्पित कर दिया।
बप्पा के चरणों पर अवॉर्ड समर्पित
दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जिसमें कार्तिक बप्पा के दर्शन लेने पहुंचे। पहले वह भगवान के चरणों पर अपना सिर झुकाते हैं और आशीर्वाद लेते हैं। इसके बाद वह अपना अवॉर्ड निकालते हैं और भगवान के चरणों पर रख देते हैं।
अवॉर्ड जीतने पर कार्तिक का इमोशनल पोस्ट
बता दें कि कार्तिक के लिए ये अवॉर्ड काफी खास है क्योंकि पहली बार उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। कार्तिक ने अवॉर्ड लेने के बाद सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट भी शेयर किया। कार्तिक ने लिखा, ‘ग्वालियर का मम्मा बॉय जिसने सपना देखा कि एक्टर बनने का। जहां लोग ऐसे सपनों पर हंसकर आगे बढ़ जाते हैं। लेकिन फाइनली आज मैं इस मोमेंट को जी रहा हूं। अब भी हैरान, एक्साइटेड और नर्वस हूं। एक छोटे शहर के लड़का सपना, देश के हर एक्टर का सपना…नेशनल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर। चंदू नहीं, चैम्पियन हूं मैं।’
कार्तिक बोले जर्नी मुश्किल थी, लेकिन रिजल्ट रसमलाई जैसा
कार्तिक ने आगे लिखा, ‘मैं हमेशा कबीर सर और साजिद सर का शुक्रगुजार रहूंगा जिन्होंने मुझपर ट्रस्ट किया कि मैं भारत के पहले पैरालिंपिक गोल्ड चैम्पियन-मुरलीकांत पेटकर सर को स्क्रीन पर निभाऊं। ये जर्नी काफी दर्दभरी थी, लेकिन रिजल्ट काफी मीठा था रसमलाई जैसा।’
कार्तिक ने यह भी लिखा कि इस लंबी जर्नी में जो मेरा कम्पैनियन था वो था मेरा खुद पर विश्वास, मेरे बैकबोन- मेरे पैरेंट्स का आशीर्वाद, उनका प्यार और सपोर्ट। मेरे दोस्तों का मोटिवेशन और मेरी टीम जिन्होंने पूरी मेहनत की है मेरी वर्क लाइफ को आसान बनाने की। थैंक्यू सभी को जो मेरी इस जर्नी में मेरे साथ थे।
हर पैरालिंपियन को किया ये अवॉर्ड डेडिकेट
कार्तिक ने लिखा, ‘मैं इस अवॉर्ड को देश के हर पैरालिंपियन और उन सभी लोगों के साथ शेयर करना चाहूंगा जो नामुमकिन सपने देखने की हिम्मत रखते हैं और कभी हार नहीं मानते। आखिर में मैं यही कहूंगा कि ये सिर्फ शुरुआत है और अभी कई अचीवमेंट्स को पाना है। गणपति बप्पा मोरया।
कार्तिक की अपकमिंग फिल्म
कार्तिक की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह अब नागजिला में नजर आने वाले हैं जिसमें वह इच्छाधारी नाग का किरदार निभाएंगे। यह एक सुपरनेचुरल कॉमेडी फिल्म होगी।
इसके अलावा वह अनुराग बसु की फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ श्रीलीला लीड रोल में होंगी। दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।
