ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण की घटना को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस साल कुल दो चंद्र ग्रहण लगने हैं, जिसमें से पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लग चुका है और दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लगेगा। खगोलीय वैज्ञानिकों के अनुसार, जब चंद्रमा, सूर्य व पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं तब सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है लेकिन चंद्रमा पर नहीं पड़ता है। इस पूरी घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं।
किस समय लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण- इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को सुबह 06 बजकर 12 मिनट पर लगेगा जो सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटा 29 मिनट की रहने वाली है।
भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा- देश में साल का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा। अन्य विश्व के अन्य भागों में देखा जा सकेगा। भारत में नजर न आने के कारण इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।
चंद्र ग्रहण से जुड़ी अन्य खास बातें-
उपच्छाया से पहला स्पर्श – 06:12 ए एम
प्रच्छाया से पहला स्पर्श – 07:44 ए एम
परमग्रास चन्द्र ग्रहण – 08:14 ए एम
प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श – 08:44 ए एम
उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श – 10:17 ए एम
खण्डग्रास की अवधि – 00 घण्टे 59 मिनट 59 सेकेंड
उपच्छाया की अवधि – 04 घण्टे 04 मिनट 27 सेकेंड
चंद्रग्रहण के दौरान बरतें ये सावधानियां-
1. ग्रहण के समय भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए।
2. सूतक काल में झूठ, कपट आदि बुरे विचारों से परहेज करना चाहिए।
3. ग्रहण काल में मन तथा बुद्धि पर पड़ने वाले गलत विचारों से बचने के लिए जप और प्रभु का ध्यान करना चाहिए।
4. ग्रहण काल में व्यक्ति को मूर्ति स्पर्श, नाखून काटना, बाल काटना जैसे काम नहीं करने चाहिए।
5. इस समय बच्चे, वृद्ध,गर्भवती महिला या रोगी को खाना या दवा लेने में कोई दोष नहीं लगता है।
