27 नवंबर को सिनेमाघरों में दो फिल्में रिलीज हुई हैं। पहली है इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ और दूसरी है आयुष्मान खुराना की ‘ये प्रेम मोल लिया’। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं। इस बीच, दोनों फिल्मों का पहले दिन का शाम 4 बजे तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, दोनों फिल्में कमाई के मामले में एक-दूसरे को टक्कर देती नजर आ रही हैं।
‘गनमास्टर जी9’ डे 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘गनमास्टर जी9’ रिलीज के पहले दिन देशभर में 3,828 शो में चल रही है। Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने आज शाम 4 बजे तक 1.62 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1.91 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म की फाइनल कमाई के आंकड़े रात 10 बजे सामने आएंगे।
यहां देखिए ‘गनमास्टर जी9’ का ट्रेलर
‘ये प्रेम मोल लिया’ डे 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘ये प्रेम मोल लिया’ भी रिलीज के पहले दिन सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच पहुंची है। फिल्म देशभर में 3,436 शो में दिखाई जा रही है। शाम 4 बजे तक फिल्म ने 1.64 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1.94 करोड़ रुपये रहा है।
कौन आगे, कौन पीछे?
शाम 4 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, ‘ये प्रेम मोल लिया’ कमाई के मामले में ‘गनमास्टर जी9’ से थोड़ी आगे है। हालांकि, दोनों फिल्मों के कलेक्शन में ज्यादा अंतर नहीं है। अब देखना होगा कि रात के शो के बाद दोनों फिल्मों की पहले दिन की कमाई कितनी रहती है।
‘गनमास्टर जी9’ में कौन-कौन है?
‘गनमास्टर जी9’ में इमरान हाशमी के अलावा जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना लीड रोल मे हैं। इसके अलावा फिल्म में समर्थ जुरेल, अंकित मोहन, अभिषेक सिंह और सुकृत देव भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
‘ये प्रेम मोह लिया’ की स्टार कास्ट
‘ये प्रेम मोह लिया’ में आयुष्मान खुराना के साथ शरवरी लीड में हैं। इनके अलावा फिल्म में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, स्वानंद किरकिरे, गीता अग्रवाल शर्मा, श्रुति सेठ, कृष राव, शाद रंधावा, सुरभि तिवारी, जमील खान, राजेश कुमार, गिरीश कुलकर्णी और अशनूर कौर कुकरेजा हैं।
