सोना खरीदने से पहले चेक करें रेट, धनतेरस से पहले 1.45 लाख हुआ सोना

मुख्य समाचार व्यापार जगत

धनतेरस और दिवाली से पहले सोना खरीदने वालों को थोड़ा झटका लग सकता है। बीते 2 दिनों में सोने के दाम 1.39 लाख रुपये से 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। धनतेरस और दीवाली पर डिमांड बढ़ने का असर दाम पर भी दिख रहा है। हालांकि, सोने का दाम अपने पीक से करीब 55000 रुपये नीचे कारोबार कर रहा है।

सोने का भाव आज गुरुवार 5 नवंबर को 1780 रुपये की तेजी के साथ 1.45 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा है। ये 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट है। यहां जानिये कैसे रहा देश के बड़े शहरों में सोने का भाव।

धनतेरस 6 नवंबर और दिवाली 8 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। इन त्योहारों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। यही वजह है कि इन दिनों बाजार में सोने के गहनों, सिक्कों और बार की मांग बढ़ जाती है।

इंटरनेशनल मार्केट में अमेरिका और ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता भी बाजार को प्रभावित कर रही है। अगर अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ती हैं तो सोने जैसी संपत्तियों पर दबाव आ सकता है, क्योंकि इनसे निवेशकों को नियमित ब्याज नहीं मिलता।

धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले अपने शहर के रेट जानना जरूरी है। 5 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार हैं।

दिल्ली में सोने का ताजा भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,45,550 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,33,343 रुपये प्रति 10 ग्राम

यूपी में सोने का ताजा भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,45,950 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,33,400 रुपये प्रति 10 ग्राम

बिहार में सोने का ताजा भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,45,650 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,33,430 रुपये प्रति 10 ग्राम

मुंबई में सोने का ताजा भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,45,440 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,33,820 रुपये प्रति 10 ग्राम

बेंगलुरु में सोने का ताजा भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,45,650 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,33,013 रुपये प्रति 10 ग्राम

कोलकाता में सोने का ताजा भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,45,250 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,33,646 रुपये प्रति 10 ग्राम

हैदराबाद में सोने का ताजा भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,45,660 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,33,022 रुपये प्रति 10 ग्राम

चेन्नई में सोने का ताजा भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,45,840 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,33,187 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

बाजार में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के अलग-अलग भाव होते हैं। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर गहने बनाने में किया जाता है। 18 कैरेट सोने में अन्य मेटल की मात्रा अधिक होती है। धनतेरस पर सोना खरीदते समय हॉलमार्क और HUID नंबर जरूर चेक करें। साथ ही दुकानदार से मेकिंग चार्ज और जीएसटी की जानकारी भी लें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *