Weekend पर देख डालिए सोनाक्षी सिन्हा की बेस्ट क्राइम थ्रिलर, आखिर तक नहीं हटेगी नजर, IMDb पर 7.6 रेटिंग

मनोरंजन मुख्य समाचार

ओटीटी पर अलग-अलग जॉनर की वेब सीरीज अवेलेबल हैं जैसे हॉरर, कॉमेडी, थ्रिलर, क्राइम और साइकोलॉजिकल। अब अगर आपको क्राइम थ्रिलर सीरीज पसंद है तो हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताते हैं जिसे आप पसंद जरूर करेंगे क्योंकि इसमें ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स हैं जो आपको सीरीज से अंत तक जोड़े रखेगी।
कौनसी है सीरीज

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वो है दहाड़। सोनाक्षी सिन्हा की ये सीरीज काफी पॉपुलर रही है।
क्या है दहाड़ की स्टोरी

इस सीरीज की कहानी की शुरुआत पब्लिक टॉयलेट में मिली एक महिला की रहस्यमयी लाश से होती है। इसके बाद पता चलता है कि पिछले कुछ समय में अलग-अलग जगहों से कई लड़कियां गायब हुई हैं। इसके बाद एंट्री होती है दबंग पुलिस ऑफिसर की जिसका किरदार सोनाक्षी सिन्हा निभा रही हैं। सोनाक्षी एक बेबाक पुलिस इंस्पेक्टर हैं जो एक तरफ जात को लेकर डिफ्रेंस से लड़ती हैं दूसरी तरफ इस केस को सॉल्व करने के लिए एक गुत्थी में फंस जाती है।

सीरीज में दिखाया गया है कि एक आनंद स्वर्णकार नाम का आदमी है जो काफी शांत और शरीफ दिखता है, लेकिन इसके पीछे उसके खतरनाक सीरियल किलर का चेहरा छिपा होता है। वह ऐसी महिलाओं को निशाना बनाता है जो गरीब हैं और अकेलेपन में होती हैं।
अहम मुद्दों को दिखाया है सीरीज में

यह सीरीज केवल एक मर्डर मिस्ट्री नहीं बल्कि इसमें छोटे शहरों की रूढ़िवादी सोच, जातिगत भेदभाव जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया गया है।

इस सीरीज में सोनाक्षी की अब तक की सबसे दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिली है। उनके काम की क्रिटिक्स और दर्शकों ने खूब तारीफ भी की।
कहां देखें ये सीरीज

अगर आपको ये सीरीज देखनी है तो इसे आप एमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। दहाड़ को रीमा काग्ती और रुचिका ओबेरॉय ने डायरेक्ट किया है। सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया, सोहम शाह, जयती भाटिया, जोया मोरानी हैं।
कितनी है रेटिंग

सोनाक्षी सिन्हा की इस सीरीज की रेटिंग काफी अच्छी है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है।

दहाड़ का अभी एक ही सीजन आया है और पहले सीजन के 8 एपिसोड्स हैं और हर एपिसोड के साथ सीरीज की स्टोरी और दिलचस्प और सस्पेंसफुल हो जाती है।
दूसरे सीजन का इंतजार

अब शो का दूसरा सीजन आ रहा है। कुछ समय पहले ये कन्फर्म कर दिया गया है कि दहाड़ का दूसरा सीजन आएगा। लेकिन अभी इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *