टीम इंडिया के स्टार ने रचा इतिहास: अभिषेक शर्मा ने शतक से बनाए 5 रिकॉर्ड, वेलिंगटन में कोहली का रिकॉर्ड टूटा

खेल मुख्य समाचार

भारत ने मंगलवार को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में छह विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की और सीरीज में अजेय बढ़त कायम कर ली। भारत ने 199 रनों का टारगेट सिर्फ 13.2 ओवर में चेज कर लिया। ओपनर अभिषेक शर्मा ने आतिशी शतक जमाया। उन्होंने 38 गेंदों का सामाना करने के बाद 113 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल हैं। यह उनका टी20 इंटरनेशनल में चौथा शतक था। 26 वर्षीय अभिषेक ने शतक लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। चलिए, आपको स्टार सलामी बल्लेबाज के छह दमदार रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।

विराट कोहली को पछाड़कर रचा इतिहास

अभिषेक शर्मा ने इतिहास रचा है। वह पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। अभिषेक सबसे छोटे फॉर्मेट में कुल 11 सेंचुरी लगा चुके हैं। कोहली ने 10 शतक जमाए। अभिषेक टी20 में सर्वाधिक शतक लगाने वाले प्लेयर्स की ओवरऑल लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। उनसे आगे पाकिस्तान के बाबर आजम (13) और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल (22) हैं। कोहली, साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर हैं। अभिषेक पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जमाने वालों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव (भारत), करणबीर सिंह (ऑस्ट्रिया), फिल साल्ट (इंग्लैंड) ने चार-चार ठोके। रोहित शर्मा (भारत) और ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) ने पांच-पांच शतक मारे हैं।
अभिषेक ऐसा करने वाले पहले फुल मेंबर प्लेयर

अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में 150 सिक्स का आंकड़ा पार कर लिया है। उनके खाते में फिलहाल 70 मैचों में 158 सिक्स हैं। वह T2OI में 150 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय हैं। उनसे आगे सूर्यकमार यादल (113 मैचों में 179 सिक्स) रोहित (159 मैचों में 205 सिक्स) हैं। अभिषेक पुरुषों की T20I पारी में तीन बार 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले फुल मेंबर प्लेयर बन गए हैं। ओवरऑल लिस्ट में अभिषेक दूसरे जबकि करणबीर सिंह शीर्ष पर हैं। करणबीर ने पांच बार T20I पारी में 10 या उससे अधिक सिक्स उड़ाए हैं। अभिषेक ने वेलिंगटन में वैभव सूर्यवंशी (19 गेंदों में 45) के साथ 118 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इस दौरान 18.13 का रनरेट रहा। यह T20I में 100 से ज्यादा रन की ओपनिंग साझेदारी में सबसे ज्यादा रनरेट है। भारत की सलामी जोड़ी ने इंग्लैंड के जोस बटलर और फिल साल्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने 2025 में ओल्ड ट्रैफर्ड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16.08 के रनरेट से साझादारी की थी। दोनों ने 126 रन जोड़े थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *