CG Crime: जुआ खेलते 7 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने मौके से नकदी और सामान किया जब्त

प्रादेशिक मुख्य समाचार

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ सब्जी मंडी के पीछे रूआबांधा क्षेत्र में दबिश देकर 52 पत्ती ताश से काट-पत्ती का जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर को मुखबिर से जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹6,100 नकद, 52 पत्ती ताश और एक अखबार जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में मनोज कुमार मारकंडे (39), गौतम कुमार बघेल (28), संजय साहू (37), दिनेश निषाद (40), लक्ष्मी जोशी (30), मनीष जैन (26) और कन्हैया यादव (43) शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *