नशे की बड़ी खेप पकड़ाई 8.40 लाख की नाइट्राजेपम टैबलेट जब्त, एक आरोपी धराया

प्रादेशिक मुख्य समाचार

रायपुर। महादेवघाट विसर्जन कुंड के पास नशे की दवा नाइट्राजेपम गोलियां बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे आरोपी मोहम्मद असजद (30) को डीडीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने 2,100 गोलियों को जप्त किया जिसकी कीमत करीब 8.40 लाख रुपए बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने गोलियां ओडिशा से लाने की बात कही। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हे मुखबिर से सूचना मिली थी कि महादेवघाट विसर्जन कुंड के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और डीडी नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद असजद (30) बताया। वह डंगनिया इलाके की शांति विहार कॉलोनी का रहने वाला है। बैग की तलाशी लेने पर नाइट्राजेपम की 2,100 टैबलेट मिलीं जिसकी कीमत करीब 8.40 लाख रुपए है। आरोपी के पास टैबलेट रखने और बेचने से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर डीडी नगर थाने में अपराध क्रमांक 670/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर टैबलेट के स्रोत, परिवहन और बिक्री से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *