सिगरेट के दामों में बढ़ोतरी, ITC की सिगरेट अब इतने रुपये महंगी

मुख्य समाचार व्यापार जगत

सिगरेट पीने वालों के लिए एक बार फिर जेब पर असर पड़ने वाला है। ITC ने अपने लोकप्रिय ब्रांड गोल्ड फ्लेक प्रीमियम (Gold Flake Premium) की कीमतों में सितंबर 2026 में फिर बढ़ोतरी की है। NDTV प्रॉफिट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ITC ने सितंबर में अपनी मशहूर ‘गोल्ड फ्लेक प्रीमियम’ सिगरेट की कीमतें फिर से बढ़ा दी हैं। इस बढ़ोतरी के बाद 10 सिगरेट वाले पैक की कीमत 125 रुपये से बढ़कर 135 रुपये हो गई है, जो कि 8% की बढ़ोतरी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब गोल्ड फ्लेक प्रीमियम (Gold Flake Premium) की 10 सिगरेट वाली पैकिंग के लिए ग्राहकों को ₹135 खर्च करने होंगे। इससे पहले यह पैक ₹125 में मिल रहा था, यानी कंपनी ने कीमत में ₹10 या करीब 8 फीसदी की बढ़ोतरी की है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

खास बात यह है कि इस साल गोल्ड फ्लेक प्रीमियम (Gold Flake Premium) की कीमत दूसरी बार बढ़ाई गई है। जून 2026 में भी कंपनी ने इस ब्रांड के 10-स्टिक पैक की कीमत ₹115 से बढ़ाकर ₹125 की थी। अब सितंबर में दोबारा ₹10 की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत ₹135 हो गई है। इस तरह साल की शुरुआत से अब तक इस पैक पर कुल ₹20 की बढ़ोतरी हो चुकी है। प्रतिशत के हिसाब से देखें तो कीमत करीब 17.4 फीसदी बढ़ी है।

ITC के दूसरे सिगरेट ब्रांड भी इस साल महंगे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, क्लासिक कनेक्ट (Classic Connect) के 20 सिगरेट वाले पैक की कीमत ₹390 से बढ़कर ₹428 हो गई है, यानी इसमें करीब 9.74 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसी तरह गोल्ड फ्लेक सुपर स्टार (Gold Flake Super Star) की 10 सिगरेट वाली पैकिंग अब ₹79 के बजाय ₹89 में बिक रही है। इस ब्रांड पर करीब 12.66 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इन दोनों ब्रांडों की कीमतों में भी साल के दौरान पहले बदलाव हो चुके हैं।

क्लासिक कनेक्ट (Classic Connect) की कीमत फरवरी में ₹300 से बढ़ाकर ₹360 की गई थी और बाद में इसे ₹390 किया गया। वहीं गोल्ड फ्लेक सुपर स्टारjh का पैक पहले ₹59 से बढ़कर ₹70 हुआ था। इसके बाद इसकी कीमत में एक और इजाफा किया गया। लगातार हो रही इन बढ़ोतरी से ITC के कई सिगरेट ब्रांडों की कीमतें साल की शुरुआत के मुकाबले काफी ऊपर पहुंच गई हैं।

सिगरेट की कीमतों में बढ़ोतरी का संबंध तंबाकू उत्पादों पर टैक्स और ड्यूटी में हुए बदलावों से भी जोड़ा जा रहा है। 1 फरवरी 2026 से सिगरेट पर GST की दर 40 फीसदी कर दी गई थी। इसके साथ अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी का नया ढांचा भी लागू हुआ, जिसमें सिगरेट की लंबाई और फिल्टर जैसी विशेषताओं के आधार पर ड्यूटी अलग हो सकती है।

इन टैक्स और ड्यूटी में बदलाव के बाद कंपनियों ने अलग-अलग ब्रांडों की कीमतों में संशोधन किया है। गोल्ड फ्लेक प्रीमियम (Gold Flake Premium) की कीमत में लगातार दूसरी बढ़ोतरी इसका एक उदाहरण है। उपभोक्ताओं के लिए इसका सीधा मतलब है कि अब समान मात्रा में सिगरेट खरीदने पर साल की शुरुआत की तुलना में ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। हालांकि, अलग-अलग दुकानों और बाजारों में उपलब्धता या कीमत में मामूली अंतर हो सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *