भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई। जानकारी के मुताबिक ED की टीम करीब सुबह 6 बजे केके चंद्राकर के भिलाई स्थित आवास पर पहुंची और जांच शुरू की।अधिकारियों की टीम घर के भीतर दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
बताया जा रहा है कि ED की कार्रवाई के लिए 2 से 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। इन वाहनों के रायपुर पासिंग होने की जानकारी सामने आई है। करीब 5 से 6 अधिकारियों के घर के अंदर मौजूद होने की बात कही जा रही है।सुरक्षा को देखते हुए आवास के बाहर जवानों की तैनाती की गई है। कार्रवाई के दौरान आसपास लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है।
फिलहाल ED की टीम घर पर दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच कर रही है। एजेंसी की ओर से कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।ऐसे में कार्रवाई का वास्तविक कारण क्या है और जांच में क्या कुछ सामने आया, इसकी स्पष्ट जानकारी ED की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आने की उम्मीद है।
