वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय देवता और बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है। शनि कर्म, न्याय, अनुशासन और आयु के कारक हैं, जबकि गुरु सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य के कारक माने गए हैं। इस समय शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं और गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में हैं। 1 सितंबर को गुरु-शनि के बीच कोणीय स्थिति बनेगी, जिससे नवपंचम राजयोग एक्टिव होगा। पंचांग के अनुसार, 01 सितंबर को सुबह 03 बजकर 39 मिनट पर शनि-गुरु एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिसे नवपंचम राजयोग कहा जाता है। यह योग धन, करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन को प्रभावित करता है। गुरु-शनि के प्रभाव से बनने वाला नवपंचम राजयोग 5 राशियों को सकारात्मक फल प्रदान करेगा। जानें इन राशियों के बारे में।
नवपंचम राजयोग क्या है:
पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि नवपंचम राजयोज तब बनता है जब कुंडली में दो ग्रह पंचम और नवम भाव में होते हैं या उनके बीच 120 डिग्री का त्रिकोणीय संबंध बनता है। पंतम भाव बुद्धि, विवेक, संतान, ज्ञान और निवेश का कारक माना जाता है। नवम भाव भाग्य,उच्च शिक्षा, अच्छे अवसरों, विदेश यात्रा और धर्म आदि का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि जब इन दो भावों का त्रिकोणीय संबंध बनता है तो यह सौभाग्य, तरक्की और सफलता के रास्ते खोलता है।
मेष राशि:
मेष राशि वालों के लिए गुरु-शनि का यह योग अपार सफलता प्रदान कर सकता है। इस समय आपकी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। अटके हुए धन की वापसी के संकेत हैं। करियर में उन्नति के योग हैं और कार्यक्षेत्र में आपको अपनी क्षमता साबित करने के अवसर मिलेंगे। वेतन में वृद्धि हो सकती है। कुछ जातक मनचाही यात्रा पर भी जा सकते हैं।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के लिए नवपंचम राजयोग अच्छे फल प्रदान कर सकता है। इस समय धन की स्थिति में सुधार या बदलाव की संभावना है। किसी अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। नौकरी करने वाले कुछ लोगों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। मनचाहे ट्रांसफर के योग भी बन रहे हैं। व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। लंबे समय से अटका काम रफ्तार पकड़ सकता है।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग नए पद या उपलब्धि दिला सकता है। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आने से लाभ हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। सुख-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं।
तुला राशि:
तुला राशि वालों के सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। इस समय आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है या अटके हुआ धन वापस मिल सकता है। मानसिक तौर पर राहत भरा समय रहने वाला है। नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुछ जातकों मनचाही प्रगति मिल सकती है। आय में वृद्धि के संकेत हैं। व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
सा्
मकर राशि:
मकर राशि वालों को कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार करने वाले मुनाफे में वृद्धि देख सकते हैं। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी हालांकि आपको खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिससे किसी अटके हुए कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। परिवार सहयोग रहेगा। किसी सुखद समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा।
