रायपुर, छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 8रू30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। बोर्ड की वरिष्ठतम स्टॉफ सदस्य श्रीमती फ्रजाना ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया गया। इस अवसर पर श्री पी.पी. द्विवेदी, सचिव, छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड, श्री सतीश शर्मा, सेवानिवृत्त लेखापाल, श्रीमती अफरोज बेगम, प्रभारी रजिस्ट्रार, श्रीमती डॉ. शबा परवीन, श्री नजीर अहमद रजा, श्री सुखनवर हुसैन, श्री अशरफ अहमद, श्री अकरम बेग, श्री प्रदीप बघेल, श्री शाहनवाज खान, श्री सुमन ध्रुव, श्री जीतेन्द्र नेताम, श्रीमती सजनी बाई यादव सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रदेश में संचालित पंजीकृत प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक मदरसों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात विभिन्न मदरसों में छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया।
