चावल से बनाएं ग्लो बढ़ाने वाला फेसवॉश, सिर्फ 3 चीजों की जरूरत; ऐसे करें इस्तेमाल

मुख्य समाचार

स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने के लिए सबसे पहला और जरूरी स्टेप होता है, क्लींजिंग। चेहरे पर जमी धूल-मिट्टी, पसीना, एकस्ट्रा ऑयल और गंदगी को रिमूव करने के लिए फेसवॉश का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो मार्केट में तरह-तरह के फेसवॉश मिलते हैं, लेकिन अगर आप केमिकल फ्री ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो चावलों से फेसवॉश बनाकर ट्राई कर सकते हैं। कोरियन स्किनकेयर में चावल का इस्तेमाल खूब किया जाता है, क्योंकि ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और स्किन को नेचुरल ग्लो देने का काम करते हैं। आप भी अगर इन्हें अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करना चाहते हैं, तो ये DIY फेसवॉश बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये फेशियल स्किन को डीप क्लीन करने, ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करता है।

केमिकल फ्री राइस फेसवॉश बनाने के लिए क्या चाहिए?

अगर आप अपने चेहरे को क्लीन करने के लिए कोई केमिकल फ्री और किफायती ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो ये राइस फेसवॉश एक बार जरूर ट्राई करें। ये स्किन को डीप क्लीन तो करता ही है, साथ ही उसे सॉफ्ट स्मूद और ग्लोइंग बनाए रखने में भी मदद करता है। इसे बनाने के लिए आपको बस दो चम्मच चावल, शहद और थोड़ा सा गुलाब जल लेना है। ये तीनों ही चीजें स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हैं और चेहरे को जेंटली क्लीन करने में मदद करती हैं।

सिर्फ 3 चीजों से बनाएं ये राइस ग्लो फेसवॉश

ये DIY राइस फेसवॉश बनाने के लिए सबसे पहले दो चम्मच चावलों को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। आपको बासमती चावल नहीं लेने हैं, बल्कि मोटे वाले अनपोलिश्ड राइस का इस्तेमाल करना है। इन्हें लगभग 20-25 मिनट के लिए भिगोकर रख दें, ताकि ये फूलकर सॉफ्ट हो जाएं।

अब इन चावलों को पानी सहित एक मिक्सर में अच्छा तरह ब्लेंड कर लें। फिर एक छलनी की मदद से एक साफ बर्तन में छान लें। अब इस चावल के पानी में आपको थोड़ा सा शहद और गुलाबजल एड करना है। बस आपका केमिकल फ्री राइस फेसवॉश बनकर तैयार है। अगर आपको पिंपल या एक्ने की समस्या है, तो शहद की जगह आप एलोवेरा जेल इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे इस्तेमाल करना है ये DIY राइस ग्लो फेसवॉश

सबसे पहले चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। फिर थोड़ा सा राइस ग्लो फेसवॉश ले कर चेहरे पर 1-2 मिनट के लिए मसाज करें। अब सादे पानी से चेहरा धो लें और एक अच्छा मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।

कितने दिनों तक स्टोर कर सकते हैं?

चूंकि ये फेसवॉश पूरी तरह से नेचुरल है, इसलिए इसे 1-2 दिनों तक इस्तेमाल करना ही सही रहता है। साथ ही इसे हमेशा फ्रिज में स्टोर का के रखें। अगर आप चाहते हैं कि फेसवॉश थोड़े लंबे समय तक फ्रेश रहे, तो इसके लिए आप मार्केट से नेचुरल फेसवॉश बेस ले कर इसमें मिला सकते हैं।

नोट- वैसे तो ये फेसवॉश पूरी तरह नेचुरल है, लेकिन फिर भी इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है और उसपर रेडनेस, एलर्जी या छोटे दाने नोटिस हो रहे हैं, तो बिल्कुल भी इस फेसवॉश का इस्तेमाल ना करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *