हार्ट अटैक के मामले दिन पर दिन ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। अब तो WHO ने भी अपनी रिपोर्ट में आंकड़ों को बताया है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा मौत का कारण कॉर्डियोवस्कुलर डिसीज है। साल 2022 में करीब 19.8 मिलियन लोग कॉर्डियोवस्कुलर डिसीज की वजह से मारे गए। ये संख्या पूरी दुनिया में हुईं मौत का लगभग 32 प्रतिशत है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक लगभग 85 प्रतिशत मौते इनमे से हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह से हुईं है। ये आंकड़ा काफी चौंकाने वाला है। यहीं नहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक 70 साल से कम उम्र में हुई मौतों में भी कम से कम 38 प्रतिशत मौत दिल की बीमारियों से हुई है। ऐसे में दिमाग में बस एक ही ख्याल आता है कि आखिर हार्ट अटैक और दिल की बीमारियों से आखिर खुद को कैसे बचाया जाए।
WHO ने हार्ट अटैक से बचने के लिए दी गाइडलाइन
WHO के अनुसार ज्यादातर कार्डियोवस्कुलर बीमारियों को लाइफस्टाइल और रिस्क फैक्टर को ठीक करके ही रोका जा सकता है। जैसे हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड ग्लूकोज, लिपिड प्रोफाइल का ज्यादा होना, मोटापा होना, ये सारे रिस्क फैक्टर हैं जो इंसान के बिहेवियरल फैक्टर बोले जाते हैं। जब खुद को हेल्दी रखने के लिए इन सारे रिस्क फैक्टर को कंट्रोल किया जाएगा तो कॉर्डियोवस्कुलर डिसीज को रोका जा सकता है।
डॉक्टर ने बताया हार्ट को हेल्दी रखना है तो ये 8 हैबिट्स को छोड़ दें
हार्ट को हेल्दी रखना है और कार्डियोवस्कुलर डिसीज, हार्ट अटैक, स्ट्रोक से बचना है तो अपने दिल की बात को सुनें और इन 8 हैबिट्स को छोड़ दें। डॉक्टर भोजराज ने बताया कि लोग डाइट और एक्सरसाइज पर फोकस करते हैं लेकिन कुछ आदते हैं जो हार्ट को नुकसान पहुंचाती हैं।
स्मोकिंग
सिगरेट, वैप्स, निकोटिन के पाउच ऐसी खराब आदते हैं जो ब्लड वेसल्स को डैमेज करती हैं, ब्लड प्रेशर बढ़ाती है और नतीजा हार्ट डिसीज का रिस्क भी बढ़ता है।
हाई ब्लड प्रेशर
अगर अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल नहीं करते तो हार्ट के लिए काम करना मुश्किल हो जाता है। अनकंट्रोल हाई ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर के रिस्क को बढ़ाता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर को रेगुलर मॉनीटर करने, लाइफस्टाइल चेंज करने की जरूरत है।
स्लीप एप्निया
अगर किसी को स्लीप एप्निया की दिक्कत है, जिसमे रात को सांस रुक-रुक कर आती है तो ये केवल नींद खराब करने की प्रॉब्लम नहीं है। इससे हार्ट पर दबाव पड़ता है और कॉर्डियोवस्कुलर रिस्क बढ़ जाता है।
हाई ब्लड शुगर
ब्लड शुगर हमेशा हाई रहता है तो ये ब्लड वेसल्स को लंबे टाइम में डैमेज करता है। जिससे हार्ट डिसीज का रिस्क भी बढ़ता है, भले ही आपको डायबिटीज डिटेक्ट ना हुआ हो।
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स
ज्यादा नमक वाले पैकेट फूड, अनहेल्दी फैट्स, ऐडेड शुगर, ये सारे अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स की खासियत हैं जो कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाते हैं। हार्ट हेल्थ के लिए ये सबसे हार्मफुल फूड्स में से एक है।
दिनभर बैठे रहना
जॉब है कि पूरे दिन बैठना पड़ता है लेकिन अगर ये आपकी आदत है तो इसे बदलिए। डॉक्टर ने बताया कि लोगों को लगातार घंटों बैठे रहने की आदत को बदलने की जरूरत है।
7 घंटे से कम नींद
रात को देर से सोते हैं सुबह जल्दी उठते हैं। रोजाना 7 घंटे से कम नींद ले रहे तो ये आपके शरीर में ब्लड प्रेशर, स्ट्रेस दोनों को बढ़ा रहा है। यहीं नहीं कम नींद बॉडी में इंन्फ्लेमेशन भी बढ़ाता है। और समय के साथ हार्ट को नुकसान पहुंचता है।
स्ट्रेस
हर वक्त आपको स्ट्रेस रहता है। कॉर्टिसोल लेवल हाई है तो कॉर्डियोवस्कुलर सिस्टम पर दबाव पड़ता है। माइंड को रिलैक्स करने पर काम करें, रेगुलर एक्सरसाइज के साथ स्ट्रेस लेवल को भी कम करें।
