रायपुर। आज दिनांक 30 जून को प्रदेश के सभी हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच गया है। एक सीजनल द्रोणिका पंजाब से उत्तर बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दाब का क्षेत्र
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास 3 जुलाई को बनने की संभावना है। (इसी के साथ अगले तीन दिनों तक मध्य क्षेत्र में हल्की से मध्यम और एक दो स्थानों पर भारी वर्षा की गतिविधि रहने की सम्भावना है)
बिहार के पास सक्रिय चक्रवाती सिस्टम और कल का मौसम पूर्वानुमान
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवती परिसंचरण पूर्वी बिहार और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल दिनांक 1 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है।
